एक्सप्लोरर

Gold Price Today: सोने का 7 दिन में 5 बार टूटा रिकॉर्ड, अक्षय तृतीया पर कीमत को लेकर अब क्या कह रहे एक्सपर्ट

Gold Price on Akshaya Tritiya: आठ अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल के बीच करीब सात दिन बाजार खुले, जबकि बाकी दिन साप्ताहिक या फिर अन्य छुट्टियां थीं. इस दौरान सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 7100 रुपये की बढ़ोतरी हुई.

Gold Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 2 अप्रैल को टैरिफ के एलान के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी हलचल देखने को मिल रहा है. शेयर मार्केट में उथल-पुथल से लेकर आभूषण बाजार तक में कीमत को लेकर एक बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर सोने के दाम में अचानक बढ़ोतरी क्यों हो रही है और ऐसा कब तक चलेगा. इसके साथ ही, अक्षय तृतीया पर कुछ बाजार के जानकारों ने इसकी कीमत 1 लाख पार कर जाने का अनुमान लगाया है, ऐसे में इसको लेकर आपकी पहले से क्या कुछ प्लानिंग होनी चाहिए.

दरअसल, जब से टैरिफ का एलान किया गया, उसके बाद सोने का दाम आसमान छू रहा है. सात प्रतिशत से ज्यादा का गोल्ड ने रिटर्न दिया है, यानी इतना फायदा बैंक सालभार के ब्याज के तौर पर भी नहीं देता है. 2 अप्रैल को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 93,750 रुपये थी. उस दिन इसने नया रिकॉर्ड बनाया था. बाद में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिला और ये 8 अप्रैल को 90,600 पर चला गया. लेकिन जब 90 दिनों के लिए टैरिफ पर ब्रेक लगाया गया तो फिर इसकी कीमत में इजाफा देखने को मिला.

क्यों बढ़ रही लगातार कीमत?

आठ अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल के बीच करीब सात दिन बाजार खुले, जबकि बाकी दिन साप्ताहिक या फिर अन्य छुट्टियां थीं. इस दौरान सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 7100 रुपये की बढ़ोतरी हुई और रिकॉर्ड 97,700 पर सोने का भाव पहुंच गया. गोल्ड ने 10 अप्रैल, 11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए.

अब 30 अप्रैल को सहालग के साथ अक्षय तृतीया है और इस मौके पर धनतेरस के बाद सबसे ज्यादा जेवर की खरीदारी की जाती है. ऐसे में लगातार भारतीय बाजार में सोने की मांग बढ़ रही है.

अक्षय तृतीया से पहले क्या करें?

बाजार के जानकारों की मानें तो अगले करीब दो हफ्ते में सोने की कीमत में अभी और इजाफा हो सकता है, इसलिए लोग पहले ही सिक्के और  सोने की बिस्कुट की बुकिंग करवा रहे हैं, ताकि अक्षय तृतिया के दिन डिलीवरी ले. इसके अलावा एक अन्य फैक्टर सोने की मांग में बढ़ोतरी का ये भी है कि मई में शादियां शुरू हो जाएंगी, इसलिए लोग आगे भाव बढ़ने के अंदेशा से पहले ही खरीदारी करना चाह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आरबीआई का बड़ा एक्शन, इन तीन बैंकों पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget