एक्सप्लोरर

आरबीआई का बड़ा एक्शन, इन तीन बैंकों पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

RBI Imposes Penalty: आरबीआई ने गुरुवार को कहा कि बैंक केंद्रीय बैंक को सूचना दिए बिना अपनी विदेशी शाखाओं या प्रतिनिधियों के नाम पर रुपए खाते खोल/बंद कर सकते हैं.

RBI Imposes Penalty: आरबीआई की तरफ से कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक पर बड़ा एक्शन लेते हुए उस पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. आरबीआई ने कहा कि नियामकीय अनुपालन में कुछ खामियों की वजह से उन्हें ये कदम उठना पड़ा. केन्द्रीय बैंक की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि बैंक लोन वितरण के लिए ऋण प्रणाली पर गाइडलाइन्स के अलावा लोन व एडवांस, वैधानिक और अन्य प्रतिबंधों पर कुछ दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए 61.4 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है.

एक अन्य बयान में आरबीआई ने कहा कि आईडीएफसी बैंक के ऊपर 38.6 लाख रुपये का जुर्माना केवाईसी (Know Your customer) के कुछ दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से लगाया गया है.

आरबीआई का एक्शन

इसके अलावा, केन्द्रीय बैंक की तरफ से पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर 29.6 लाख की पेनाल्टी लगाई गई है. ऐसा आरबीआई की तरफ से कस्टमर सर्विस इन बैंक्स पर जारी निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते किया गया है.

इन तीनों ही मामलों में केंद्रीय बैंक ने कहा कि ये दंड विनियामक अनुपालन में कमियों पर के चलते किया गया है और इसका उद्देश्य बैंकों की तरफ से अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी लेनदेन या समझौते की वैधता पर निर्णय देना नहीं है.

जमा,खातों पर आरबीआई के निर्देश

RBI ने गुरुवार को कहा कि बैंक केंद्रीय बैंक को सूचना दिए बिना अपनी विदेशी शाखाओं या प्रतिनिधियों के नाम पर रुपए खाते (ब्याज रहित) खोल/बंद कर सकते हैं. हालांकि, शीर्ष बैंक ने जमा और खाते पर जारी ‘मास्टर’ निर्देश में कहा कि पाकिस्तान के बाहर संचालित पाकिस्तानी बैंकों की शाखाओं के नाम पर रुपए खाते खोलने के लिए RBI की विशेष मंजूरी की आवश्यकता होगी.

इसमें आगे कहा  गया है कि एक प्रवासी बैंक के खाते में जमा करना प्रवासियों को भुगतान की एक स्वीकृत तरीका है. इसलिए, ये विदेशी मुद्रा में हस्तांतरण पर लागू नियमों के अधीन है. RBI ने कहा कि एक प्रवासी बैंक के खाते से निकासी वास्तव में फॉरेन करेंसी का प्रेषण है. 

प्रवासी बैंकों के खातों के वित्तपोषण पर, RBI ने कहा कि बैंक भारत में अपनी वास्तविक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने खातों में राशि रखने को लेकर अपने विदेशी प्रतिनिधियों/शाखाओं से चालू बाजार दरों पर स्वतंत्र रूप से विदेशी मुद्रा खरीद सकते हैं. हालांकि, खातों में लेन-देन पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विदेशी बैंक भारतीय रुपये पर सट्टा लगाने वाला नजरिया न अपनाएं. ऐसे किसी भी मामले की सूचना रिजर्व बैंक को दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: गुड फ्राइडे पर आज शेयर बाजार बंद, क्या आपके राज्यों में खुला है बैंक? चेक करें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन चमकी चांदी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम
सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन चमकी चांदी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उबाल, अब भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उबाल, अब भारत में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का हाल
Investment Tips: SIP के अलावा इन 7 स्मार्ट ऑप्शंस में लगाएं पैसा, बिना काम किए हर महीने आएगी सैलरी
SIP के अलावा इन 7 स्मार्ट ऑप्शंस में लगाएं पैसा, बिना काम किए हर महीने आएगी सैलरी
300 रुपये की मैगी बेचकर युवक ने कमाए 21 हजार रुपये! वीडियो देख पहाड़ों पर शिफ्ट होने की छिड़ी बहस
300 रुपये की मैगी बेचकर युवक ने कमाए 21 हजार रुपये! वीडियो देख पहाड़ों पर शिफ्ट होने की छिड़ी बहस

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
शुभेंदु अधिकारी के CM बनने के बाद आया अभिषेक बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- बंगाल और दिल्ली...
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
इस वजह से रविचंद्रन अश्विन से नाराज हो गए थे एमएस धोनी, इस किस्से को पढ़ हैरान हो जाएंगे आप
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
Fitness Supplements Side Effects : फिटनेस सप्लीमेंट लेते हुए ये गलतियां तो नहीं करते आप, लिवर को हो सकता है नुकसान
फिटनेस सप्लीमेंट लेते हुए ये गलतियां तो नहीं करते आप, लिवर को हो सकता है नुकसान
केले खाकर छिलके गमले में दबा देते हो? ऐसे नहीं बनता फर्टीलाइजर, नोट कर लें तरीका
केले खाकर छिलके गमले में दबा देते हो? ऐसे नहीं बनता फर्टीलाइजर, नोट कर लें तरीका
Embed widget