एक्सप्लोरर

Gold At Lifetime High: सुनहरी मेटल सोना ऑलटाइम हाई पर, पहली बार 64,000 रुपये पर आया-ग्लोबल मार्केट में भी उछाल

Gold At Lifetime High: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने ने आज 64 हजार रुपये का लेवल भी छू लिया. देश में शादियों के सीजन में वैसे ही गोल्ड की डिमांड बहुत बढ़ जाती है और ग्लोबल रेट इसे और भी चढ़ा रहे हैं.

Gold At Lifetime High: सुनहरी मेटल सोना आज पूरी चमक के साथ अपने सर्वाधिक उच्च स्तर पर आ गया है. ऑलटाइम हाई पर सोने के रेट चले गए हैं और ये केवल देश में नहीं ग्लोबल लेवल पर देखा जा रहा है. कॉमैक्स पर सोना पहली बार 2100 डॉलर प्रति औंस के ऊपर चला गया है जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है.

भारत में सोने ने पहली बार बनाया 64,000 रुपये का हाई

देश में सोने के दाम अब तक के सबसे महंगे लेवल पर चले गए हैं और ये पहली बार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया है. एमसीएक्स पर सुबह 10 बजे सोना 63874 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था और इसमें 517 रुपये या 0.82 फीसदी की बढ़त देखी जा रही थी. आज सोने के दाम पहली बार 64 हजार रुपये पर गए हैं और ये सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है. सोने के दाम एमसीएक्स पर इसके फरवरी वायदा के लिए हैं.

दो महीने में 7000 रुपये बढ़ गया सोने का भाव

सोने ने आज फिर नया रिकॉर्ड तो बना ही लिया है, पिछले 2 महीनों में ये कीमती मेटल 7000 रुपये से ज्यादा महंगी हो चुकी है. 

रिटेल बाजार में भी सोना 64000 रुपये के पार

वायदा बाजार में तो सोने का ऑलटाइम हाई रेट दिख ही रहा है, रिटेल बाजार भी पीछे नहीं है. चार प्रमुख मेट्रो शहरों में सोना 64 हजार रुपये से महंगा मिल रहा है. जानें आपके शहर में सोने का लेटेस्ट रेट क्या है-

दिल्ली के गोल्ड रेट जानें

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना आज 440 रुपये की उछाल के साथ 64350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. ये 24 कैरेट वाले गोल्ड के रेट हैं. वहीं दिल्ली में 18 कैरेट वाले सोने के दाम 330 रुपये की उछाल के साथ 48270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं.

मुंबई में भी उछले सोने के दाम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने की चमक ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है. यहां 24 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड आज 440 रुपये की बढ़त के साथ 64200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना 330 रुपये महंगा होकर 48150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

चेन्नई में 650 रुपये चढ़े सोने के दाम

चेन्नई में 650 रुपये की तेजी के साथ सोना 65150 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर आ गया है जो देश के सभी बाजारों के सबसे महंगे रेट में से है. यहां 18 कैरेट प्योरिटी वाला गोल्ड 600 रुपये चढ़कर 59750 रुपये पर है.

कोलकाता में सोने का भाव ये है

कोलकाता में 24 कैरेट प्योरिटी वाला गोल्ड आज 440 रुपये की बढ़त के साथ 64200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है जबकि 18 कैरेट गोल्ड 330 रुपये बढ़कर 48150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों चढ़ रहे गोल्ड रेट

साल 2024 की शुरुआत में अमेरिकी फेडरल बैंक के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते सोना अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. यूएस में फेडरल रिजर्व प्रेसिडेंट जेरोम पॉवेल के मॉनिटरी पॉलिसी के लिए सकारात्मक कमेंट के बावजूद डॉलर यील्ड में गिरावट देखी गई है. डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट गोल्ड के रेट ऊपर चढ़ने के लिए पॉजिटिव वजह होती है. ग्लोबल रेट में उछाल का असर भी भारतीय सर्राफा बाजार में गोल्ड रेट पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: चुनावों में BJP की जीत से झूमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर खुले, मिडकैप में नया शिखर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा ने सबको पीछे छोड़ा, 125% बढ़े घरों के दाम, जानें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई का हाल
नोएडा ने सबको पीछे छोड़ा, 125% बढ़े घरों के दाम, जानें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई का हाल
सावन में झड़ रहे हैं बाल? इन्हें फेंकें नहीं, बेचकर भी कर सकते हैं कमाई
सावन में झड़ रहे हैं बाल? इन्हें फेंकें नहीं, बेचकर भी कर सकते हैं कमाई
FSSAI के निशाने पर क्यों है शराब और खाने-पीने का सामान?
FSSAI के निशाने पर क्यों है शराब और खाने-पीने का सामान?
Air india के नए CEO- MD बनाए गए टेवोल्डे गेब्रेमारियम
Air india के नए CEO- MD बनाए गए टेवोल्डे गेब्रेमारियम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget