एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: चुनावों में BJP की जीत से झूमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर खुले, मिडकैप में नया शिखर

Stock Market AT New High: रिटेल सहित सभी सेगमेंट के निवेशकों की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर आ चुके हैं. सोना भी रिकॉर्ड हाई पर खुला और बाजार में चौतरफा खरीदारी है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की धमाकेदार ओपनिंग का अंदाजा पहले से था और ऐसा ही हुआ है. आज बाजार की बंपर ओपनिंग में सेंसेक्स 950 अंक से ज्यादा तो निफ्टी 330 अंकों से ज्यादा के उछाल पर खुला है. ओपनिंग में पूरे 1600 शेयर तेजी के साथ तो केवल 100 शेयर गिरावट के साथ खुले हैं. 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी 3 राज्यों में सरकार बनाने जा रही है और इससे घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त पॉजिटिव सेंटीमेंट आया है.

कैसी रही शेयर बाजार की बंपर ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 954.16 अंक या 1.41 फीसदी की उंचाई के साथ 68,435 के लेवल पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 334.05 अंक या 1.65 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 20,601 पर खुला है. निफ्टी के सभी 50 शेयर बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. बीएसई के सभी 30 शेयर भी बंपर ओपनिंग के साथ बने हुए हैं.

अडानी स्टॉक्स की जोरदार बढ़त से बाजार को सपोर्ट

अडानी एंटरप्राइजेज आज 7.50 फीसदी की धमाकेदार ओपनिंग के साथ खुला है. अडानी विल्मर 4 फीसदी की जोरदार ओपनिंग के साथ ट्रेड कर रहा है. अडानी पोर्ट्स 5 फीसदी से ज्यादा ओपनिंग में ही उछल चुका है.

बैंक निफ्टी की जबरदस्त चढ़ाई से बाजार का जोश हाई

बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर बढ़त के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी आज 45821 के सबसे ऊंचे लेवल पर गया था. सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बैंक निफ्टी 954.65 पॉइंट्स या 2.13 अंकों की चढ़ाई के साथ 45,768 के लेवल पर था. शुरुआती ट्रेड में ही बैंक निफ्टी 1000 अंकों से ज्यादा उछल गया था. आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई में दो से ढाई फीसदी की शानदार तेजी आई है.

मिडकैप में नया शिखर

निफ्टी मिडकैप स्टॉक्स 105.95 अंक या 1.08 अंकों की उछाल के साथ 9,873 के लेवल पर हैं और मिडकैप शेयरों की रैली आज भी जारी है. निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा पीएसयू बैंक 2.93 फीसदी की उछाल दिखा रहे हैं. इसके बाद ऑयल एंड गैस सेक्टर 2.20 फीसदी चढ़ा है. निफ्टी बैंक 2.07 फीसदी ऊपर है. मीडिया सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी में बढ़त का हरा निशान बना हुआ है.

सुबह 9.45 बजे मार्केट की शानदार तस्वीर 

मार्केट ओपनिंग के आधे घंटे बाद यानी सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 1020 अंकों की बढ़त के साथ 68500 के लेवल पर आ गया है. निफ्टी 301.30 अंक या 1.49 फीसदी की तेजी के साथ 20,569 पर ट्रेड कर रहा है. ऑयल एंड गैस शेयरों में आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल में 3 फीसदी तक का उछाल है और गेल का शेयर तो 5 फीसदी से ज्यादा ऊपर है.

ये भी पढ़ें

Market Pre-Opening: विधानसभा चुनावों के नतीजों से शेयर बाजार की जबरदस्त ओपनिंग के संकेत, देखें प्री-मार्केट सेंटीमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget