एक्सप्लोरर

होम लोन के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं, इन टिप्स पर गौर कर लीजिये

होम लोन आवेदकों को प्रॉपर्टी वैल्यू का कम से कम 10-25 फीसदी डाउन पेमेंट करना चाहिए. डाउन पेमेंट जितना ज्यादा होगा कर्ज देने वाले बैंक का रिस्क उतना ही कम होगा और आपका लोन जल्दी मंजूर होगा.

बैंकों के लिए होम लोन सबसे फायदेमंद कारोबार होता है. इसमें बैंक को लंबे समय तक ब्याज मिलता है. इसलिए वे इसकी आक्रामक मार्केटिंग करते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है आपको लोन आसानी से मिल जाएगा. इसके लिए बैंकों की प्रोससिंग कड़ी होती है और काफी छानबीन के बाद ही लोन अप्रूव किया जा सकता है . ऐसे में जब भी होम लोन के  लिए अप्लाई करें. कुछ बातों का ध्यान रखें. 

डाउनपेमेंट ज्यादा करें

 होम लोन आवेदकों को प्रॉपर्टी वैल्यू का कम से कम 10-25 फीसदी डाउन पेमेंट करना चाहिए. डाउन पेमेंट जितना ज्यादा होगा कर्ज देने वाले बैंक का रिस्क उतना ही कम होगा और आपका लोन जल्दी मंजूर होगा. हालांकि डाउनपेमेंट राशि बढ़ाने के लिए इमरजेंसी फंड या अपने वित्तीय लक्ष्यों से समझौता नहीं करना चाहिए

क्रेडिट स्कोर 

अगर आपका क्रेडिट स्कोर और हिस्ट्री अच्छा है तो लोन मिलने में देरी नहीं होती. इसलिए होम लोने के लिए आवेदन करते समय इस पर जरूर ध्यान दें. अच्छा क्रेडिट स्कोर से सस्ता होम लोन मिल सकता है. साथ ही कुछ छूट भी मिल सकती है. लिहाजा लोन के लिए अप्लाई करते समय क्रेडिट स्कोर पर पता कर करें. अगर पहले से क्रेडिट स्कोर चेक कर लेते हैं और यह खराब मिलता है तो इसमें सुधार करने का मौका मिल जाता है. 

ब्याज दरों की तुलना करें

होम लोन से पहले थोड़ी रिसर्च जरूर करनी चाहिए. आपको अलग-अलग ब्याज के बैंकों के बारे में पता करना चाहिए. हालांकि बहुत अधिक बैंकों में आवेदन नहीं करना चाहिए. होम लोन आवेदकों को पहले उस बैंक में आवेदन करना चाहिए जहां के वे ग्राहक हैं. वहां उन्हे कुछ अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है. वैसे आवेदन करने से  पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों, ऑफर्स और छूट और शर्तों का आकलन कर लेना चाहिए. आप ऑनलाइन मार्केट प्लेस पर ब्याज दरों और दूसरी जानकारियां ले सकते हैं. 

ईएमआई की अफोर्डेबिलिटी जरूर देखें 

होम लोन आवेदक को यह देखना होगा वह अपनी आय से ईएमआई देने में कितना सहज है. बैंक भी इसका ध्यान  रखते हैं कि आवेदक का ईएमआई उसकी आय के 50 फीसदी से ज्यादा न हो लेकिन आवेदक पर कोई कर्ज है तो होम लोन से इसे चुकाने की कोशिश करनी चाहिए. इससे  बैंक भी आसानी से उसे होम लोन दे सकेंगे. 

इमरजेंसी फंड में ईएमआई को भी शामिल करें

 नौकरी चले जाने, बीमारी, विकलांगता जैसी कई वजह है जब किसी की होम लोन ईएमआई चुकाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. ऐसे में छह महीने का इमरजेंसी फंड बनाते वक्त इसमें होम लोन के ईएमआई का इंतजाम कर लेना चाहिए. इससे आप पर रोजगार न रहने पर होम लोन का बोझ नहीं रहेगा. 

कोरोना ने ध्वस्त किए सरकार के समीकरण, बजट की बड़ी योजनाओं को लग सकता है करारा झटका

मैकडोनाल्ड इस साल खोलेगी 30 आउटलेट्स, 100 करोड़ रुपये लगाने का इरादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget