एक्सप्लोरर

Go First Flights: दोबारा कब शुरू होगी गो फर्स्ट की फ्लाइट्स? DGCA को कंपनी ने दिया ये जवाब

Go First Cancel Flight: गो फर्स्ट के पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी है. जल्द ही एयरलाइंस अपने ऑपरेशन को शुरू कर सकती है. जानते हैं एयरलाइंस के प्लान के बारे में.

Go First Flights Operations: गो फर्स्ट ने खराब वित्तीय हालात के कारण अपनी फ्लाइट्स के संचालन को 3 मई, 2023 को बंद कर दिया था. इसके बाद से ही लगातार कंपनी द्वारा दोबारा उड़ान के संचालन को शुरू करने के कयास लगाए जा रहे हैं. अब इसे लेकर बड़ी खबर आई है. गो फर्स्ट ने विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को जानकारी दी है कि उन्होंने फ्लाइट्स के संचालन को शुरू करने के लिए किसी डेट का निर्धारण नहीं किया है. इसके साथ ही मंगलवार को एयरलाइंस के निलंबित बोर्ड ने चार विमान पट्टेदार कंपनियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

कंपनी ने नहीं तय ही है कोई समय सीमा

गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First Crisis) द्वारा डीजीसीए को दी गई जानकारी के मुताबिक मौजूदा वक्त में एयरलाइंस ने अपने फ्लाइट के ऑपरेशन को शुरू करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है. ध्यान देने वाली बात ये है पिछले हफ्ते से ही यह खबर आ रही थी कि कंपनी 27 मई से अपने उड़ान के संचालन की शुरुआत 20 विमानों के साथ कर सकती है, लेकिन अब एयरलाइंस की इस सफाई के बाद फिलहाल ऑपरेशन शुरू होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

जानें अब तक क्या हुआ

नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने सोमवार को कहा कि गो फर्स्ट एयरलाइन के खिलाफ दिवाला समाधान के कार्यवाही को जारी रखा जाएगा, जिसके बाद विमान पट्टेदार कंपनियों को अपने विमान वापस लेने के प्रयासों को कड़ा झटका लगा है. पट्टे पर विमान देने वाली चार कंपनियों है एसएमबीसी एविएशन कैपिटल लिमिटेड, जीवाई एविएश, एसएफवी एयरक्राफ्ट होल्डिंग्स और इंजन लीजिंग फाइनेंस बी वी. इन चारों के कुल 22 विमान वाडिया ग्रुप के पास हैं.

3 मई से बंद है फ्लाइट का ऑपरेशन

गो फर्स्ट घरेलू बाजार में सस्ती हवाई सेवा देने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है. एयरलाइंस लंबे वक्त से बुरे आर्थिक दौर से गुजर रही थी, जिसके बाद कंपनी ने 3 मई को अपनी फ्लाइट्स सेवाओं को बंद कर दिया. इसके साथ ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) का रुख करते हुए खुद को दिवालिया करने के लिए आवेदन दे दिया था. इसके बाद से ही एयरलाइंस के उड़ान संचालन को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है, लेकिन डीजीसीए को दिए गए बयान के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल फ्लाइट्स के ऑपरेशन को लेकर कंपनी ने कोई फैसला नहीं किया है.

ये भी पढ़ें-

Layoffs: नहीं रुक रहा छंटनी का बवंडर! 2 बड़ी कंपनियों का प्लान, अब इन हजारों लोगों की जाने वाली है नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget