एक्सप्लोरर

Layoffs: नहीं रुक रहा छंटनी का बवंडर! 2 बड़ी कंपनियों का प्लान, अब इन हजारों लोगों की जाने वाली है नौकरी

Layoffs 2023: कंपनियों में छंटनी का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. विश्व की दो दिग्गज कंपनियों ने एक बार फिर हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्लानिंग कर ली है.

Layoffs News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छंटनी के बादल हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी कंपनी (Walt Disney Layoffs) में लगातार छंटनी का सिलसिला जारी है. अब कंपनी ने तीसरे राउंड की छंटनी की प्लानिंग की है. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की इस प्रक्रिया में कम से कम 2500 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी (Disney Layoffs) जा सकती है. कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह अपने खर्च में कटौती के इरादे से यह कदम उठा रही है.

किस डिवीजन पर पड़ेगी छंटनी की मार

रिपोर्ट के मुताबिक छंटनी की तैयारी के कारण कंपनी ने कई टाइटल्स को हटाना भी शुरू कर दिया है, लेकिन पार्क और रिसॉर्ट डिवीजन के एंप्लाइज की नौकरी सुरक्षित रहेगी. बता दें कि कंपनी के दूसरे राउंड की छंटनी में टेलीविजन सेक्शन में काम करने वाले लोगों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी थी. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार डिज्नी के तीसरे राउंड की छंटनी के बाद कुछ कंपनी के द्वारा निकाले गए कर्मचारियों की संख्या करीब 7,000 हो (Disney Layoffs 7000 Employees) जाएगी.

डिज्नी के सीईओ ने कही थी यह बात

गौरतलब है कि डिज्नी के मुख्य कार्यकारी बॉब इगर अधिकारी ने मार्च 2023 में छंटनी की घोषणा करते हुए कहा था कि कंपनी अगले कुछ महीनों में कुल 7,000 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. इससे पहले डिज्नी ने अप्रैल 2023 में दूसरे राउंड की छंटनी की थी जिसमें कुल 4,000 एंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.

अलीबाबा भी कर रही छंटनी

टेक्निकल ग्रुप अलीबाबा ने भी हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने वर्कफोर्स में कुल 7 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है. कंपनी ने यह फैसला रिस्ट्रक्चरिंग के तहत लिया है. चीन की सबसे बड़ी टेक्निकल ग्रुप अलीबाबा सुस्त बिक्री और धीमी अर्थव्यवस्था के बीच अपने खर्च में कटौती कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: आज इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमत में तेजी बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget