एक्सप्लोरर

Moody's Update: अमेरिका-चीन लड़ेंगे तो भारत बढ़ेगा, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने ये क्या कह दिया

US-China Tension: ग्लोबल रेटिंग एजेसी मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका-चीन लड़ेंगे तो इससे भारत को फायदा होने वाला है.

New World Order:  आगामी 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका की कमान संभालने के साथ ही दुनिया में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर कायम होने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही अमेरिका के साथ चीन के तनाव भी गहराने के आसार है. परंतु इस आपदा में ही भारत के लिए बड़ा अवसर है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी इस पर मुहर लगा दी है. मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि अमेरिका-चीन लड़ेंगे तो भारत बढ़ेगा. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर अपनी रिपोर्ट में 2025 में अमेरिका और चीन के बीच तनाव से अमेरिका और यूरोप के साथ भारत के कारोबारी संबंध बेहतर होने की संभावना जताई है. 

मूडीज ने क्यों कहा है ऐसा 

मूडीज की रिपोर्ट में अमेरिका और चीन की लड़ाई में भारत को फायदा मिलने के अर्थ बड़े गहरे हैं. इसका मतलब यह है कि चीन से अमेरिका के शीतयुद्ध गहराने की स्थिति में भारत में निवेश अधिक हो सकते हैं. इसके अलावा भारतीय कंपनियों को अमेरिका और यूरोप से अधिक ऑर्डर मिलने की संभावना है. वहीं विश्व के रोजगार बाजार में भी भारत के लिए नई संभावना पैदा हो सकती है. हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव अगर लंबे समय तक गहराते हैं तो भारत पर इसका विपरीत असर भी पड़ सकता है. खासकर चीन पर आर्थिक प्रतिबंध लगने की स्थिति में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक उत्पादन में कमी आ सकती है. इसका शिकार भारत भी हो सकता है. अब देखना यह है कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव कितना गहराता है. परंतु मूडीज ने अभी यह रिपोर्ट देकर संभावनाओं की नई बहस पैदा कर दी है.

भारत की साख पर बना रहेगा सवाल 

मूडीज ने यह भी कहा है कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव से भारत को लाभ मिलने की बात एक ओर है, दूसरी ओर भारत की खराब राजकोषीय स्थिति के कारण भी 2025 में भारत की साख पर सवाल बनेगा रहेगा. खराब राजकोषीय स्थिति का मतलब आमदनी से अधिक खर्च को लेकर है. मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्लोबल और रीजनल लेवल पर फाइनेंशियल सीन ठीक होने के कारण घरेलू स्तर पर मांग बढ़ी है और महंगाई में भी लगभग स्थिरता आ रही है.

ये भी पढ़ें:

 OYO News: मेरठ के बाद क्या दूसरे शहरों में भी ओयो अनमैरिड कपल को रूम देने पर लगाएगी रोक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget