एक्सप्लोरर

Global Markets: मंदी की आहट से ग्लोबल बाजार में खलबली, भारतीय बाजार में भी गिरावट का दौर जारी

Fear in Global Markets: कई जानकारों का मानना है कि अगले साल तक अमेरिका मंदी की चपेट में आ जाएगा. इससे वैश्विक बाजार में गिरावट की संभावना बढ़ जाएगी. इसी का असर दुनियाभर के बाजारों पर देखा जा रहा है.

Fear in Global Markets: बेतहाशा बढ़ती महंगाई और उस पर लगाम लगाने की कोशिश के तहत केंद्रीय बैंकों द्वारा की जारी ब्याज दरों में बढ़ोतरी ने आर्थिक विकास की गति धीमी कर दी है, जिससे शेयर बाजार, क्रिप्टोकरेंसी और अन्य जोखिम भरे निवेश से निवेशकों का भरोसा उठता जा रहा है.

एशियाई बाजार टूटे
एशियाई बाजारों में शुक्रवार को चौतरफा बिकवाली का दबाव बना रहा. केंद्रीय बैंकों के प्रमुख कार्यों में पहला काम महंगाई दर को काबू में रखना होता है. बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के समय महंगाई दर का बेहतर प्रबंधन करने वाले केंद्रीय बैंक मौजूदा आर्थिक परिदृश्य में लड़खड़ाते दिख रहे हैं और उनकी घोषणायें निवेशकों के गले नहीं उतर रही हैं.

फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बढ़ाई हैं ब्याज दरें
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी निवेश धारणा के प्रतिकूल साबित हुई है. फेड रिजर्व ने 1994 के बाद ब्याज दर में इतनी अधिक बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही बैंक ऑफ इंग्लैंड ने भी दिसंबर से अब तक पांच बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. स्विस नेशनल बैंक ने तो 15 साल के बाद पहली बार ब्याज दर बढ़ाये हैं.

बस जापान से अच्छी खबर
हालांकि, इस पूरे माहौल में जापान से बस अच्छी खबर आई है. बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की है और उसने कहा है कि वह नरम रुख अपनाये रखेगा. बैंक ऑफ जापान ने शुक्रवार को कहा कि अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा की जा रही ब्याज दरों में बढ़ोतरी शेयर बाजार के लिए प्रतिकूल संकेत है. ब्याज दर बढ़ाने की यह रेस अभी खत्म नहीं हुई है.

वैश्विक आर्थिक विकास दर के अनुमान में कटौती हो रही
ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणाओं ने अर्थशास्त्रियों को वैश्विक आर्थिक विकास दर के अनुमान में कटौती करने को मजबूर कर दिया है. द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक कई जानकारों का मानना है कि अगले साल तक अमेरिका मंदी की चपेट में आ जाएगा. इससे वैश्विक बाजार में गिरावट की संभावना बढ़ जाएगी.

शेयर बाजारों के लिए ये साल अच्छा साबित नहीं हुआ
दुनिया भर के प्रमुख शेयर बाजारों के लिए यह साल अब तक अच्छा साबित नहीं हुआ है. करीब 60 साल बाद पहली बार शेयर बाजार में इतनी गिरावट दर्ज की गई है. जनवरी 2022 से अब तक एसएंडपी 500 बेंचमार्क इंडेक्स 23 फीसदी लुढ़क चुका है. गुरुवार को इसमें 3.25 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी. जेपी मोर्गन के विश्लेषकों का कहना है कि जिस तरह से एसएंडपी 500 बेंचमार्क इंडेक्स लुढ़का है, उससे मंदी आने की 85 फीसदी संभावना है. यह हाल डाउ जोन्स, नैस्डेक, एफटीएसई और यूरोपीय बाजारों का है. इन सबका असर एशियाई बाजारों पर भी दिख रहा है.

शेयर बाजार, क्रिप्टो बाजार सब टूटे
जापान का निक्केई 1.65 फीसदी लुढ़का है और भारत का निफ्टी भी इसी राह पर है. आस्ट्रेलिया का शेयर बाजार भी शुक्रवार को दो फीसदी लुढ़क गया. क्रिप्टो का भी गिरावट का दौर जारी है. बिटकॉइन 7.8 फीसदी और एथेरियम 8.45 फीसदी टूटा है.

भारतीय शेयर बाजार का हाल
आज भारतीय बाजारों में बीएसई का सेंसेक्स 135.37 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 51,360.42 पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का निफ्टी 67.10 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 15,293.50 पर जाकर कारोबार बंद हुआ है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: लगातार छठे दिन गिरावट पर बंद बाजार, सेंसेक्स 51360 पर, निफ्टी 15300 के नीचे क्लोज

LPG Connection Costly: एलपीजी कनेक्शन लेना कैसे हो चुका है महंगा, देखिए बढ़े हुए चार्ज की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget