एक्सप्लोरर

Gold Jewellery Export: मई में कम हो गया हीरे-जवाहरात का निर्यात, सोने के आभूषणों की मांग में बनी रही तेजी

Gems & Jewellery Export: जीजेईपीसी के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि मई महीने के दौरान भारत के हीरे-जवाहरात के निर्यात में 10.7 फीसदी की गिरावट आई है. सबसे ज्यादा गिरावट चांदी के आभूषणों के निर्यात में देखने को मिली है.

सोना-चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं तथा हीरे-जवाहरात आदि के मामले में भारत प्रमुख स्थान रखता है. भारत न सिर्फ इन सभी के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में शामिल है, बल्कि भारत में बने गहनों आदि की दुनिया भर में खूब मांग है. हालांकि मई महीने में इस मोर्च पर कुछ निराशा हाथ लगी है और निर्यात (Gems And Jewellery Export) में कमी दर्ज की गई है.

जीजेईपीसी ने जारी किए आंकड़े

कीमती धातुओं के उद्योग से संबंधित संगठन रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद यानी जीजेईपीसी (GJEPC) ने हाल ही में निर्यात का मासिक आंकड़ा जारी किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में जीजेईपीसी के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि मई महीने के दौरान भारत के हीरे-जवाहरात के निर्यात में 10.7 फीसदी की गिरावट आई है. इस तरह से मई में इनका निर्यात कम होकर 2,755.90 मिलियन डॉलर यानी करीब 22,695 करोड़ रुपये पर आ गया है. इससे पहले मई 2022 में यह निर्यात 3,285.47 मिलियन डॉलर यानी करीब 25,412.66 करोड़ रुपये का रहा था.

कम हो गया हीरों का निर्यात

जीजेईपीसी के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने के दौरान तराशे गए हीरों के कुल निर्यात में बड़ी गिरावट आई है. यह निर्यात मई महीने में 12.17 फीसदी कम हुआ है और 1,723.17 मिलियन डॉलर यानी 14,190.28 करोड़ रुपये रह गया है. इससे ठीक साल भर पहले मई 2022 में तराशे गए हीरों का निर्यात 16,156.04 करोड़ रुपये का रहा था.

इससे बड़ी गिरावट लैब में बने हीरों के मामले में देखने को मिली. इनका निर्यात अप्रैल-मई के दौरान 20.57 फीसदी कम होकर 236.08 मिलियन डॉलर (करीब 1,985.83 करोड़ रुपये) रह गया. साल भर पहले यानी अप्रैल-मई 2022 में इनका निर्यात 325.45 मिलियन डॉलर (करीब 2,499.95 करोड़ रुपये) रहा था.

चांदी के मामले में भारी गिरावट

सबसे ज्यादा गिरावट चांदी के आभूषणों के निर्यात में देखने को मिली है. अप्रैल-मई के दौरान चांदी के गहनों का निर्यात 68.54 फीसदी कम होकर 141.10 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,173.25 करोड़ रुपये पर आ गया है. साल भर पहले इनका निर्यात 485.42 मिलियन डॉलर यानी 3,728.88 करोड़ रुपये रहा था.

सिर्फ सोने के आभूषणों में तेजी

हालांकि इस दौरान सोने के आभूषणों के निर्यात में तेजी आई. इनका कुल निर्यात मई में 7.29 फीसदी बढ़कर 693.01 मिलियन डॉलर यानी 5,705.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यह एक साल पहले यानी मई 2022 में 687.1 मिलियन डॉलर यानी 5,317.71 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें: एक से ज्यादा हो फॉर्म-16 तो कैसे भरें इनकम टैक्स रिटर्न? यहां जानिए आसान समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर
वेनेजुएला से तेल मंगाना भारत के लिए नहीं आसान, अमेरिका बना रहा प्रेशर

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget