एक्सप्लोरर

देश की विकास दर में भारी गिरावट, अप्रैल-जून तिमाही में 5.7 फीसदी रही

अप्रैल से जून यानी चालू कारोबारी साल (2017-18) की पहली तिमाही के दौरान आर्थिक विकास दर 5.7 फीसदी रही जबकि बीते साल की समान अवधि में ये दर 7.9 फीसदी थी. बीते कारोबारी साल की चौथी तिमाही के दौरान विकास दर 6.1 फीसदी थी. विकास दर का ताजा स्तर पिछले तीन सालों में सबसे कम है.

नई दिल्लीः वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी की पूर्व संध्या पर आर्थिक विकास का पहिया पटरी से उतर गया. कम से कम केंद्रीय सांख्यिकी संगठन यानी सीएसओ के ताजा आंकड़े तो यही बताते है.

अप्रैल से जून यानी चालू कारोबारी साल (2017-18) की पहली तिमाही के दौरान आर्थिक विकास दर 5.7 फीसदी रही जबकि बीते साल की समान अवधि में ये दर 7.9 फीसदी थी. बीते कारोबारी साल (2016-17) की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान विकास दर 6.1 फीसदी थी. विकास दर का ताजा स्तर पिछले तीन सालों में सबसे कम है.

आर्थिक विकास दर में गिरावट के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार मैन्युफैक्चरिंग यानी विनिर्माण क्षेत्र रहा जहां विकास दर घटकर 1.2 फीसदी पर आ गयी जबकि बीते साल की समान अवधि में ये दर 10.7 फीसदी थी. मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में गिरावट की एक वजह जीएसटी की तैयारियां रही है. खुद सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव और देश के मुख्य सांख्यविद टी सी ए अनंत ने माना की नयी कर व्यवस्था लागू होने के पहले कारोबारियों ने स्टॉक रखना कम शुरु कर दिया. तकनीकी भाषा में इसे ‘डी-स्टॉकिंग’ कहते हैं. इसकी वजह नयी कर व्यवस्था पर अमल को लेकर आशंकाएं थी. ध्यान रहे कि जीएसटी पहली जुलाई से लागू हुआ जबकि यहां पर विकास दर की बात जुलाई से ठीक पहले के तीन महीनों की हो रही है.

जब कारोबारी स्टॉक कम रखेंगे तो कंपनियां माल कम बनाएंगी. इससे फैक्ट्री की रफ्तार कम होगी और अंत में असर पूरे औद्योगिक विकास दर पर पड़ेगी. ताजा माहौल में यही हुआ. ज्यादा परेशानी की बात ये है कि मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार धीमी पड़ती है तो उससे रोजगार के मौकों में भी कमी आती है. जाहिर है कि बीते कुछ समय से रोजगार के मौकों में आ रही कमी के आरोपों को विकास दर के ताजा आंकड़ों से बल मिला है.

फिलहाल, अनंत ने विकास दर में गिरावट को नोटबंदी से जोड़ने की बात को गलत बताया है. अनंत की राय है कि नोटबंदी के पहले से ही विकास दर में गिरावट का सिलसिला बीते कारोबारी साल शुरु हो गया था. हालांकि जानकारों का कहना है कि नोटबंदी की वजह से असंगठित ही नहीं, संगठित क्षेत्रो के कामकाज पर असर पडा, फैक्ट्रियों में तालाबंदी हुई जिसकी वजह से मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार धीमी पड़ी.

अब अनुमान है कि पहली अक्टूबर से शुरु होने वाली दूसरी छमाही (अक्टूबर,2017-मार्च 2018) के बीच हालात बेहतर होंगे. इसकी एक वजह जहां समान्य मानसून है जिससे ग्रामीण इलाको में मांग बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर जीएसटी काफी हद तक स्थिर हो चुका होगा जिसका फायदा उद्योग को मिलेगा. ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि 2017-18 में विकास दर सात फीसदी के करीब या उससे कुछ कम रहेगी. 2016-17 में विकास दर 7.1 फीसदी दर्ज की गयी थी जबकि 2015-16 में 7.6 फीसदी.

विकास दर में बड़ी गिरावटः अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी गिरकर 5.7% हुई

खुशखबरीः आधार को पैन से लिंक करने की मियाद 4 महीने बढ़ाई गई

बाजार में दिखी बढ़तः सेंसेक्स 84 अंक ऊपर 31,730 पर, निफ्टी 9917 पर बंद

सरकार रिजर्व बैंक से ज्यादा पैसे लेने की जुगत में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget