एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी को मिलेगा ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड, सुंदर पिचाई, जेफ बेजोस तक को मिला है ये सम्मान

Gautam Adani Award: यूएसआईबीसी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नयी दिल्ली में सात सितंबर को होने वाले इंडिया आइडियाज समिट में गौतम अडानी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड दिया जाएगा.

Gautam Adani Award: गौतम अडानी (Gautam Adani) इस समय देश के सबसे धनवान शख्स हैं और हाल ही में दुनिया के तीसरे सबसे रईस शख्स (World's Third Richest Person) का रुतबा हासिल कर चुके हैं, अब एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल करने जा रहे हैं. अमेरिका-भारत व्यापार परिषद -यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) ने अडानी समूह के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी को वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार यानी ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड (Global Leadership Award) से सम्मानित करने की घोषणा की है.

इंडिया आइडियाज समिट में गौतम अडानी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड दिया जाएगा
यूएसआईबीसी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि नयी दिल्ली में सात सितंबर को होने वाले इंडिया आइडियाज समिट में गौतम अडानी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड दिया जाएगा. यूएसआईबीसी के इस सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका की ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रैनहोम के शामिल होने की उम्मीद है.

जेफ बेजोस, सुंदर पिचाई हासिल कर चुके हैं ये सम्मान
यह पुरस्कार साल 2007 से ही भारत और अमेरिका के शीर्ष उद्यमियों को द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए दिया जाता है. अभी तक यह पुरस्कार अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, नैस्डैक की प्रमुख एडेना फ्रीडमैन, फेडेक्स कॉरपोरेशन के प्रमुख फ्रेड स्मिथ और कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमुख उदय कोटक जैसी हस्तियों को दिया जा चुका है.

हाल ही में बने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस
गौतम अडानी हाल ही में ब्लमूमबर्ग बिलेनियन इंडेक्स में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं और उन्होंने बरनॉर्ड आरनॉल्ट को चौथे स्थान पर पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया है. गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल (2022) में 60 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ है. इतना ही नहीं दुनिया के तीसरे सबसे धनवान शख्स का तमगा हासिल करने वाले वो पहले एशियाई व्यक्ति भी हैं. अब गौतम अडानी से आगे केवल टेस्ला के एलन मस्क और अमेजन के जेफ बेजोस ही रह गए हैं. 

ये भी पढ़ें

ED का एक्शनः Paytm, रेजरपे और कैशफ्री के इन दफ्तरों पर पड़े छापे, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Economy: भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, आर्थिक एक्सपर्ट्स को है भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना
Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली के 5 स्टार होटल पर 1 लाख का जुर्माना, बिल में जोड़ दिया सर्विस चार्ज
दिल्ली के 5 स्टार होटल पर 1 लाख का जुर्माना, बिल में जोड़ दिया सर्विस चार्ज
फीचर्स एक से बढ़कर एक, फिर भी नहीं चला बिजनेस, रिटायर हुआ दुनिया का सबसे लंबा विमान
फीचर्स एक से बढ़कर एक, फिर भी नहीं चला बिजनेस, रिटायर हुआ दुनिया का सबसे लंबा विमान
भारत पेट्रोलियम का बड़ा फैसला, रूस से कच्चे तेल की खरीदारी कम करेगी कंपनी
भारत पेट्रोलियम का बड़ा फैसला, रूस से कच्चे तेल की खरीदारी कम करेगी कंपनी

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget