एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी को फिर पछाड़ सकते हैं गौतम अडानी, बन जाएंगे सबसे दौलतमंद भारतीय  

Gautam Adani: ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की नेट वर्थ बढ़ रही है. हालांकि, गौतम अडानी की नेट वर्थ तेजी से बढ़ रही है.

Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) जून में एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे. हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) कुछ दिनों बाद उनसे आगे निकल गए थे. अब अडानी ग्रुप की कंपनियों के शानदार प्रदर्शन के चलते गौतम अडानी एक बार फिर से मुकेश अंबानी को टक्कर दे रहे हैं. मुकेश अंबानी की नेट वर्थ इस समय 114 अरब डॉलर है और गौतम अडानी भी 111 अरब डॉलर की नेट वर्थ हासिल कर चुके हैं. अडानी ग्रुप का ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा तो जल्द ही वह एक बार फिर से एशिया के सबसे अमीर आदमी बन सकते हैं. 

मुकेश अंबानी दुनिया में 11वें और गौतम अडानी 12वें नंबर पर

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, फिलहाल मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं. इसके साथ ही वह दुनिया में 11वें नंबर पर हैं. उनके ठीक पीछे 12वें नंबर पर गौतम अडानी हैं. हालांकि, इसमें रोचक बात यह है कि इस साल मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 17.7 अरब डॉलर बढ़ी है. उधर, गौतम अडानी की नेट वर्थ में 26.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. गुरुवार को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 68.7 करोड़ डॉलर बढ़ी उधर, गौतम अडानी की नेटवर्थ 2.90 अरब डॉलर बढ़ गई है. 

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल, नेट वर्थ में उछाल 

इन दोनों के अलावा इस लिस्ट के 50 सबसे अमीर लोगों में भारत से तीन और नाम शामिल हैं. इसमें 35वें नंबर पर 41.8 अरब डॉलर संपत्ति के साथ शपूर मिस्त्री (Shapoor Mistry), 38 अरब डॉलर के साथ 40वें नंबर पर शिव नादर (Shiv Nadar) और 34.9 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) मौजूद हैं. इस तरह से भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बनी हुई हैं. इस साल उनकी नेट वर्थ 10.2 अरब डॉलर बढ़ चुकी है. दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रांसुआ बेटनकोर्ट मायर्स (Francoise Bettencourt Meyers) हैं, जिनकी नेट वर्थ 86.4 अरब डॉलर है. वह अमीरों की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं.  

ये हैं दुनिया के 10 सबसे रईस इंसान और उनकी दौलत 

  • एलन मस्क - 241 अरब डॉलर
  • जेफ बेजोस - 207 अरब डॉलर
  • बर्नार्ड अरनॉल्ट - 182 अरब डॉलर
  • मार्क जकरबर्ग - 177 अरब डॉलर
  • बिल गेट्स - 157 अरब डॉलर
  • लैरी पेज - 153 अरब डॉलर
  • लैरी एलिसन - 152 अरब डॉलर
  • स्टीव बालमर - 145 अरब डॉलर
  • सर्गेई ब्रिन - 144 अरब डॉलर
  • वॉरेन बफे - 136 अरब डॉलर

ये भी पढ़ें 

Indian Citizenship: लाखों भारतीयों ने छोड़ दी नागरिकता, जानिए क्यों भारत से मुंह फेर रहे लोग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget