एक्सप्लोरर

Achievement of GAIL: गेल ने रचा इतिहास, शिप टू शिप एलएनजी ट्रांसफर करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी 

GAIL Creates History: सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया ने अमरीका से एलएनजी लाने के लिए अनूठा प्रयोग किया. शिप टू शिप ट्रांसफर करके कंपनी ने न सिर्फ कॉस्ट घटाई बल्कि यात्रा की दूरी और दिन भी काम कर दिए.

GAIL Creates History: देश की दिग्गज गैस कंपनी गेल इंडिया शिप टू शिप एलएनजी (LNG) ट्रांसफर करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है. इस नए प्रयोग से कंपनी ने न सिर्फ पैसा बचाया बल्कि को CO2 उत्सर्जन में काफी कटौती भी की है. सरकारी कंपनी गेल इंडिया ने यह प्रयोग एलएनजी को अमरीका से भारत लेन वाले रूट पर किया. कंपनी ने अमरीका से सालाना 5.8 मिलियन टन एलएनजी लेने का समझौता किया है.   

54 दिन में 19.5 हजार नॉटिकल मील का सफर तय करते हैं शिप 

अमरीका से भारत तक एलएनजी शिप को आने में 54 दिन में 19554 नॉटिकल मील का राउंड ट्रिप करना पड़ता है. अमरीका में सबीना पास से स्वेज नहर और जिब्राल्टर होते हुए भारत तक आने वाला एलएनजी शिप 15600 टन कार्बन उत्सर्जन भी करता है. नई तकनीक और शिप का डेस्टिनेशन बदलकर कार्बन उत्सर्जन घटाने की कोशिश की जाती है. मगर गेल के इस नए प्रयोग ने यात्रा के दौरान CO2 उत्सर्जन को काफी कम रखने में मदद की. 

कैसे हुआ यह ट्रांसफर 

गेल ने अमरीका से एलएनजी लाने के लिए हाल ही में कैस्टिलो डि सैंटिस्टेबन जहाज से समझौता किया था. इन जहाज ने जिब्राल्टर में ही एलएनजी को कतरगैस के अल गराफा जहाज पर ट्रांसफर कर दिया और वापस अमेरिका लौट गया. वहां से अल गराफा एलएनजी को गुजरात के दाहेज पोर्ट पर लेकर आया. इस नए सिस्टम ने करीब 8736 नॉटिकल मील यात्रा और 7000 टन CO2 उत्सर्जन की बचत की. साथ ही गैस भी भारत में 54 के बजाय सिर्फ 27 दिन में आ गई और गेल इंडिया को भी लगभग 1 मिलियन डॉलर की बचत हुई. 

गंगा पर बनाया था तैरता हुआ सीएनजी स्टेशन 

गेल ने कुछ महीनों पहले ही वाराणसी में गंगा नदी पर तैरता हुआ सीएनजी स्टेशन बनाया था. यह स्टेशन सीएनजी से चलने वाली नावों में फ्यूल भर सकता है. इस नवीन प्रयोग के लिए कंपनी को ‘इनोवेशन अवॉर्ड- इंडिया एंड मिडस्ट्रीम प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया गया था. कंपनी ने करीब 1200 बोट को पेट्रोल-डीजल से सीएनजी में बदला था. इससे नाव चलाने वालों को हर महीने करीब 70 लाख रुपये की बचत होने लगी है. 

ये भी पढ़ें 

Goldman Sachs Rating: नया संवत शुरू होते ही भारत के लिए गुड न्यूज, बढ़ गया घरेलू शेयर बाजार का दर्जा, चीन की रेटिंग डाउनग्रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget