एक्सप्लोरर

India Export: एक ट्रिलियन डॉलर होगा भारत का एक्सपोर्ट, बनेगा रिकॉर्ड 

One Trillion Dollar Export: भारत से निर्यात चुनौतियों के बावजूद बेहतर रहने वाला है. फियो के अनुसार, एफटीए और नए देशों के साथ व्यापार बढ़ाने की कोशिशों के चलते एक्सपोर्ट 1 ट्रिलियन डॉलर हो सकता है.

One Trillion Dollar Export: भारत से एक्सपोर्ट में जबरदस्त तेजी आने वाली है. दुनियाभर में आर्थिक सुस्ती और संघर्षों के बावजूद भारत का निर्यात तेजी से बढ़ेगा और यह 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लेगा. इसमें द्विपक्षीय समझौतों के साथ ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) और अफ्रीका, लैटिन अमेरिका एवं सेंट्रल एशिया के बाजार काफी मदद करेंगे. भारत से महंगी धातुओं, मिनरल्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, आर्गेनिक केमिकल्स, टेक्सटाइल्स, मसाले और डिफेंस उत्पादों का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

नए देशों की कारोबार की संभावनाएं तलाश रहा भारत 

भारत से निर्यात लगातार बढ़ रहा है. फरवरी, 2024 में यह सालाना आधार पर 11.9 फीसदी उछलकर 41.4 अरब डॉलर हो गया था. यह मार्च, 2023 के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा था. इसमें फार्मा, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भारत ने हाल ही में अफ्रीका, लैटिन अमेरिका एवं सेंट्रल एशिया के देशों के साथ व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया है. इससे भी निर्यात को बहुत मदद मिल रही है. इन देशों के साथ अप्रैल से दिसंबर 2023 के बीच लगभग 23.4 करोड़ डॉलर का कारोबार हुआ है.

ब्रिटेन और ओमान के साथ भी जल्द ही हो सकते हैं एफटीए 

हाल ही में भारत ने 4 यूरोपीय देशों (EFTA) एक साथ भी एफटीए किया है. इनमें आइसलैंड, लाइकेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं. इस समझौते से भारत के उत्पाद यूरोप के बाजारों में आसानी से पहुंच सकेंगे. इसके अलावा ब्रिटेन, ओमान और कई यूरेशियन देशों के साथ भी जल्द ही एफटीए हो सकते हैं. फिलहाल भारत का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट अमेरिका, हॉन्गकॉन्ग, चीन, सिंगापुर और यूनाइटेड किंगडम के साथ होता है.

चुनौतियों के बावजूद भारत करेगा अच्छा प्रदर्शन 

फियो (FIEO) के डीजी अजय सहाय ने बताया कि आने वाले सालों में एक्सपोर्ट के मोर्चे पर खुशखबरी आने वाली है. हम गुड्स एवं सर्विसेज में एक ट्रिलियन डॉलर एक्सपोर्ट का आंकड़ा साल 2030 तक आसानी से हासिल कर सकते हैं. हालांकि, अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में महंगाई और जिओ पॉलिटिकल समस्याएं एक्सपोर्ट के सामने चुनौती बनकर खड़ी हो सकती हैं. हमारा मानना है कि यूएस फेड अगले रिव्यू में ब्याज दरें कम कर सकता है. इससे अन्य देशों को भी ऐसा ही करने में मदद मिलेगी. इसके चलते कई देशों में डिमांड तेजी से बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें 

Byju Crisis: खफा शेयरधारकों को मनाने में जुटे बायजू रविंद्रन, संकट से बाहर निकलने की कोशिश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
त्योहारों में नहीं घुलेगी 'कड़वाहट', चीनी की कीमत और सरकार के कड़े फैसलों की पूरी कहानी
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget