एक्सप्लोरर

Byju Crisis: खफा शेयरधारकों को मनाने में जुटे बायजू रविंद्रन, संकट से बाहर निकलने की कोशिश जारी

Byju Raveendran: बायजू के सीईओ बायजू रविंद्रन ने शेयरधारकों को मनाने के लिए एक पत्र लिखा है. इसमें उनसे राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने की गुजारिश की है.

Byju Raveendran: शेयरहोल्डर्स के साथ विवाद में फंसी एडटेक कंपनी बायजू (Byju) के फाउंडर और सीईओ बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) ने खफा हुए शेयर धारकों को मनाने का एक और प्रयास किया है. बायजू रविंद्रन ने शेयरहोल्डर्स (Byju Shareholders) को पत्र लिखकर उनसे कंपनी के राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने की गुजारिश की है. बायजू इस समय कैश की कमी से जूझ रही है. वह पिछले महीने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पाई थी. साथ ही उसने कॉस्ट कटिंग के चलते अपने बेंगलुरु हेडक्वार्टर को छोड़कर सभी ऑफिस बंद कर दिए थे. इसके अलावा कंपनी ने अपने कुछ ट्यूशन सेंटर भी बंद किए थे.

विवादों में है बायजू का मैनेजमेंट 

बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ बड़े शेयरहोल्डर्स पीक एक्सवी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक और चान जकरबर्ग की पोर्सस के बीच बायजू के मैनेजमेंट को लेकर विवाद चल रहा है. ईमेल के जरिए भेजे इस पत्र में बायजू रविंद्रन ने कहा है कि हम किसी भी निवेशक को पीछे छोड़ना नहीं चाहते. हमारे कुछ महत्वपूर्ण शेयरहोल्डर्स पहले राइट्स इश्यू में भाग नहीं ले सके थे. कंपनी का बोर्ड चाहता है कि 20 करोड़ डॉलर के राइट्स इश्यू से उनकी शेयरहोल्डिंग कम ना हो. इसके लिए हमें 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि कुछ निवेशकों ने गैरजरूरी कानूनी कार्रवाई के जरिए हमारा विरोध किया है. इस राइट्स इश्यू को लेकर कई थर्ड पार्टीज ने दिलचस्पी दिखाई है. मगर, हम पहला मौका अपने मौजूदा इनवेस्टर्स को ही देना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि सभी निवेशक हमारी वापसी की यात्रा के हिस्सेदार बनें.

जनवरी में जारी हुआ था राइट्स इश्यू

बायजू ने इसी साल जनवरी में 20 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए राइट्स इश्यू जारी किया था. इस राइट्स इश्यू के लिए कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 99 फीसदी कम लगाई गई है. बायजू ने एक समय 22 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू हासिल कर ली थी. यह राइट्स इश्यू पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका था. एक दिन पहले ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने 28 मार्च को निवेशकों की ओर से दायर की गई जनरल मीटिंग पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था. इससे पहले कर्नाटक हाई कोर्ट ने बायजू रविंद्रन को सीईओ के पद से हटाने के ईजीएम फैसले पर लगी रोक बढ़ा दी थी. बायजू का घाटा वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 8,553 करोड़ रुपये हो गया है. यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2022 में 8,240 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें 

Bullet Train Project: बुलेट ट्रेन के लिए तैयार हो रहा देश का पहला बैलेस्टलेस ट्रैक, जानिए इसकी खूबियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
महंगाई के दौर में सस्ती हुई कॉफी, सर्दियों से पहले 8.7% तक गिरे दाम
महंगाई के दौर में सस्ती हुई कॉफी, सर्दियों से पहले 8.7% तक गिरे दाम
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget