एक्सप्लोरर

IPOs This Week: पैसे रखें तैयार! इस हफ्ते इन 9 कंपनियों के खुल रहे हैं आईपीओ, यहां देख लें पूरी लिस्ट

IPO Opens This Week: आईपीओ के लिहाज से यह हफ्ता बहुत अहम है क्योंकि इसमें कुल 9 छोटी और बड़ी कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं.

IPO Opens this Week: सितंबर का महीना आईपीओ के लिहाज से बहुत अच्छा है. इस कारोबारी हफ्ते में कई कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं. इसमें SME से लेकर कई बड़ी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में निवेश करना पसंद करते हैं तो यह सुनहरा मौका है. 11 सितंबर से शुरू हुए इस हफ्ते में कुल 9 कंपनियों का इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं. इसमें चावड़ा इंफ्रा से लेकर आर आर काबेल जैसी कई कंपनियों के आईपीओ शामिल हैं. हम आपको इन आईपीओ के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

1. Chavda Infra आईपीओ

गुजरात की चावड़ा इंफ्रा का आईपीओ 12 सितंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. इसमें आप 14 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 43.26 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह एक SME आईपीओ है जिसका प्राइस बैंड 65 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी 20 सितंबर को शेयरों के अलॉटमेंट करेगी और 22 सितंबर को सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. वहीं 25 सितंबर को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME में होगी.

2. Kundan Edifice आईपीओ

कुंदन एडिफिस आईपीओ 12 सितंबर 2023 को खुल गया है. इसमें आप 15 सितंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं. इस इश्यू के जरिए कंपनी 25.22 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. इस कंपनी के शेयर भी NSE SME में लिस्ट होंगे. शेयरों की लिस्टिंग 26 सितंबर को होगी.

3. आर आर काबेल आईपीओ

केबल बनाने वाली कंपनी आर आर काबेल का आईपीओ गुरुवार यानी 13 सितंबर 2023 को खुल गया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 1964.01 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. इस इश्यू का प्राइस बैंड 983 से लेकर 1035 रुपये के बीच तय किया गया है. इस कंपनी के शेयर BSE और NSE 26 सितंबर को लिस्ट होगा.

4. Zaggle Prepaid Ocean Services Limited आईपीओ

समुद्र से संबंधित सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी Zaggle Prepaid Ocean Services Limited का आईपीओ कल यानी 14 सितंबर 2023 को खुल रहा है. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 156 से 164 रुपये के बीच तय की गई है. इसमें आप 18 सितंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 563.38 करोड़ रुपये इकट्ठा करना चाहती है. कंपनी के शेयर NSE और BSE के में 27 सितंबर को लिस्ट होगा.

5. Samhi होटल्स आईपीओ

Samhi होटल्स आईपीओ 14 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. इसमें आप 18 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं. इस इश्यू का प्राइस बैंड कंपनी ने 119 से 126 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 1370 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. कंपनी के शेयर्स BSE और NSE पर 27 सितंबर, 2023 को लिस्ट होगा.

6. Kody Technolab Limited आईपीओ

SME कोडी टेक्नोलैब्स का आईपीओ भी 15 सितंबर को खुलने वाला है. इसमें आप 20 सितंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं. इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 160 रुपये प्रति शेयर तय किया है. इस आईपीओ की लिस्टिंग NSE SME में होगी.

7. Holmarc Opto-Mechatronics Limited आईपीओ

Holmarc Opto-Mechatronics Limited आईपीओ 15 सितंबर 2023 को खुलने वाला है. इस SME आईपीओ का लॉट साइज 11.40 करोड़ रुपये है. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 40 रुपये प्रति शेयर तय किया है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME में होगी.

8. यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड आईपीओ

ट्रैवल वेबसाइट यात्रा ऑनलाइन का आईपीओ भी इस हफ्ते खुल रहा है. कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 135 से 142 रुपये तय किया है. इसमें आप 15 सितंबर से 20 सितंबर के बीच निवेश कर सकते हैं. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 29 सितंबर, 2023 को होगी.

9. Cellecor Gadgets Limited आईपीओ

Cellecor Gadgets Limited कंपनी का आईपीओ 15 से 20 सितंबर, 2023 के बीच खुल रहा है. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 87 से 92 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. यह एक SME आईपीओ जिसके जरिए कंपनी कुल 50.77 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. कंपनी के शेयर NSE SME में लिस्ट होंगे.

ये भी पढ़ें-

निचले लेवल से खरीदारी की बदौलत बाजार तेजी के साथ बंद, निफ्टी पहली बार 20,000 के ऊपर हुआ क्लोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
MSME Bill: समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget