एक्सप्लोरर

Rules Changing from 1 Nov 2023: 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये वित्तीय नियम, त्योहारों के सीजन में लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

Financial Rules Changing: नवंबर की शुरुआत के साथ ही कई वित्तीय नियम में बदलाव होने जा रहे हैं जो आम लोगों की जेब पर त्योहारी सीजन में सीधा असर डालेंगे.

Financial Rules Changing in November 2023: अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और नवंबर की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे. नए महीने के साथ ही तेल कंपनियां रसोई गैस के दाम तय करती है. हम आपको बता रहे हैं कि त्योहारों के इस सीजन में कौन से ऐसे बदलाव हैं जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे.

नवंबर में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ आदि के कारण नवंबर के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. देशभर के अलग-अलग राज्यों में शनिवार और रविवार को मिलाकर बैंक कुल मिलाकर 15 दिन बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो छुट्टियों को लिस्ट देखकर ही प्लान करें. वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

एलपीजी सिलेंडर के दाम

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी के दामों को तय करती हैं. ऐसे में यह देखना होगा कि क्या त्योहारों से ठीक पहले सरकार आम लोगों को झटका देते हुए कीमतों में बढ़ोतरी करती है या दाम को स्थिर रखती है.

लैपटॉप इंपोर्ट को लेकर तय की गई डेडलाइन

केंद्र सरकार ने एचएसएन 8741 कैटेगरी के लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम के इंपोर्ट पर छूट दी थी. अब नवंबर में इसे लेकर क्या बदलाव होंगे इस पर अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं किया है.

BSE इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढ़ा रहा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने 20 अक्टूबर, 2023 को बड़ा ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि वह इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर अपना लेनदेन शुल्क बढ़ाने जा रहा है. यह शुल्क S&P BSE सेंसेक्स विकल्प पर लगाए जाएंगे जिसका असर सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों पर पड़ेगा.

एलआईसी पॉलिसी होल्डर लैप्स पॉलिसी चालू कराएं

अगर आपकी एलआईसी की कोई पॉलिसी लैप्स हो गई है और आप उसे चालू करना चाहते हैं तो आपके पास 31 अक्टूबर तक मौका है. लैप्स पॉलिसी को दोबारा चालू करने के लिए एलआईसी ने स्पेशल कैंपेन लॉन्च (LIC Policy Revival Campaign) किया है. भारतीय जीवन बीमा निगम के अनुसार इस स्पेशल कैंपेन में एक लाख रुपये के प्रीमियम पर लेट फीस में 30 फीसदी यानी अधिकतम 3,000 रुपये की छूट मिल रही है. वहीं एक लाख से 3 लाख के बीच 30 फीसदी यानी अधिकतम 3500 रुपये और 3 लाख से अधिक पर 30 फीसदी यानी 4000 रुपये तक की छूट मिल रही है. ऐसे में इस छूट का लाभ उठाने का आपके पास आखिरी मौका है.  

ये भी पढ़ें-

Housing Sales: लग्जरी घर की बढ़ रही डिमांड, इन शहरों में सबसे ज्यादा बिके 1.50 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget