एक्सप्लोरर

Rules Changed from 1 Nov 2023: आज से बदल गए आपके पैसों से जुड़े ये नियम, फेस्टिव सीजन में लोगों पर पड़ेगा सीधा असर

Money Rules Changed: नवंबर की शुरुआत के साथ ही पैसों और वित्तीय जगत से जुड़े कई नियमों में बदलाव हुआ है. इसमें एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर हवाई ईंधन तक की कीमत में बदलाव शामिल हैं.

Money Rules Changed from 1 November 2023: आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही रुपये-पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव हुआ है जिसका असर आम लोगों की जेब पर सीधे तौर पर पड़ेगा. भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है. ऐसे में सरकार के यह फैसले लोगों के घर के बजट पर सीधा असर डालने वाले हैं. जानते हैं आज से कौन-कौन से वित्तीय नियम बदल गए हैं.

1. एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

त्योहारी सीजन से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है. आज से देश में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से भी ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. इसका असर खासतौर पर रेस्टोरेंट और होटल पर पड़ने वाला है जिससे त्योहारों सीजन में बाहर की खाने की चीजों के दाम पर असर पड़ेगा. इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 101.50 रुपये महंगा होकर 1833 रुपये में मिल रहा है.

2. BSE ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रांजेक्शन शुल्क में किया इजाफा

BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया था कि इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर ट्रांजेक्शन शुल्क बढ़ाया जा रहा है. यह शुल्क S&P BSE सेंसेक्स के ऑप्शन पर लग रहा है जिसका असर सीधे रिटेल निवेशकों पर पड़ने वाला है.

3. बैंकों में होगी छुट्टियों की भरमार

फेस्टिव सीजन होने के कारण बैंकों में इस महीने छुट्टी की भरमार रहेगी. धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ आदि जैसे त्योहारों के कारण बैंकों में कुल 15 दिन अवकाश रहेगा. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आपको बैंकों से संबंधित कोई काम पूरा करना है तो छुट्टियों की लिस्ट को देखकर ही घर से निकलें.

4. जीएसटी के नियमों में हो गया बदलाव

अब 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाले बिजनेस को 1 नवंबर, 2023 से जीएसटी इनवॉइस को ई-वॉइस पोर्टल पर एक महीने यानी 30 दिन के भीतर अपलोड करना होगा. जीएसटी अथॉरिटी ने सितंबर में यह फैसला लिया था.

5.  लैपटॉप इंपोर्ट की डेडलाइन

मोदी सरकार ने एचएसएन 8741 कैटेगरी के तहत लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम के इंपोर्ट पर 31 अक्टूबर, 2023 तक छूट दी थी. इसके बाद से सरकार ने इस पर किसी तरह का फैसला नहीं लिया है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस पर आज कोई फैसला ले सकती है.

6. ATF हुआ सस्ता

त्योहारी सीजन से पहले जेट फ्यूल (ATF) की कीमत में कटौती हुई है. राजधानी दिल्ली में एटीएफ के दाम की बात करें तो यह 6,854.25 रुपये प्रति किलोलीटर सस्ता होकर 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर मिल रहा है. मुंबई में 1,19,884.45 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,04,121.89 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,15,378.97 रुपये प्रति किलोलीटर मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-

LPG Price Hike: त्योहारी सीजन में महंगाई का करेंट, एलपीजी सिलेंडर के दाम 103 रुपये बढ़े, आपके शहर के लेटेस्ट रेट जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget