एक्सप्लोरर

Financial Deadline: इसी महीने निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नजदीक आ चुकी है डेडलाइन

31 March Financial Deadlines: 31 मार्च तक कई वित्तीय कार्यों की डेडलाइन खत्म हो रही है. हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं...

Financial Deadlines Before 31 March 2024: मार्च के महीने की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में वित्त वर्ष 2023-24 खत्म होने वाला है और नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने से पहले कई ऐसे काम हैं, जिनकी डेडलाइन खत्म होने वाली है. इसमें फ्री आधार कार्ड अपडेट कराने की डेडलाइन से लेकर टैक्स छूट के लिए निवेश, स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश आदि जैसे कई काम शामिल हैं. हम आपको इनकी डेडलाइन के बारे में बता रहे हैं.

इन कार्यों की खत्म हो रही डेडलाइन

1. फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन

अगर आपने लंबे वक्त से आधार अपडेट नहीं किया है तो आपके पास फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका है. UIDAI ने इसकी डेडलाइन 14 मार्च तय की है. आप मुफ्त में अपना नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि अपडेट करवा सकते हैं.

2. एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम

एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए 400 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश लॉन्च की है. इस स्कीम को 12 अप्रैल 2023 को शुरू किया गया था, जिसके तहत सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्पेशल एफडी की डेडलाइन 31 मार्च 2024 को खत्म हो रही है.

3. एसबीआई होम लोन रेट

एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल होम लोन कैंपेन लेकर आया है, जिसकी डेडलाइन 31 मार्च 2024 को खत्म हो रही है. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को होम लोन पर 65 से 75 बेसिस प्वाइंट्स की छूट मिल रही है.

4. IDBI बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम

आईडीबीआई बैंक भी अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लेकर आया है, जिसमें निवेश करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 को खत्म हो रही है. इस स्पेशल स्कीम के तहत सामान्य ग्राहकों को 7.05 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. इस स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च 2024 को खत्म हो रही है.

5. टैक्स छूट के लिए निवेश की डेडलाइन

अगर आप वित्त वर्ष 2023-24 में टैक्स छूट के लिए निवेश करना चाहते हैं तो 31 मार्च 2024 के लिए आखिरी मौका है. अगर आप इस तारीख तक पीपीएफ, SSY जैसी स्कीम्स में निवेश करते हैं तो आपको इस वित्त वर्ष में इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये की छूट मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-

Anant Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन भी रहा सितारों का जलवा, देखें शानदार फोटोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget