एक्सप्लोरर

बार-बार भूकंप के झटकों से home Insurance के लिए लोगों में बढ़ी जागरुकता, सर्वे में हुआ खुलासा

सर्वे में हिस्सा लेने वाले करीब 73 फीसदी भारतीयों और दिल्ली एनसीआर के 57 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने इससे पहले कभी भी होम इंश्योरेंस लेने के बारे में विचार नहीं किया. यह संख्या चिंताजनक है.

अप्रैल महीने से बार-बार आने वाले भूकंप के हल्के झटकों के कारण अब हर दूसरा दिल्लीवासी होम इंश्योरेंस खरीदने के बारे में सोच रहा है. एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि पूरे भारत और दिल्ली को मिलाकर लगभग 42 फीसदी लोग निकट भविष्य में होम इंश्योरेंस खरीदने की सोच रहे हैं. सर्वे से होम इंश्योरेंस के प्रति लोगों की सोच स्पष्ट होती है. सर्वे में हिस्सा लेने वाले करीब 73 फीसदी भारतीयों और दिल्ली एनसीआर के 57 फीसदी लोगों ने माना कि उन्होंने इससे पहले कभी भी होम इंश्योरेंस लेने के बारे में विचार नहीं किया. यह संख्या चिंताजनक है.

इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के आनलाइन सर्वे में कहा गया कि सर्वे में हिस्सा लेने वाले 10 फीसदी लोग जिनके पास अब तक होम इंश्योरेंस नहीं है, उनका कहना कि वे निकट भविष्य में होम इंश्योरेंस खरीदने की योजना बना रहे हैं. जबकि एक तिहाई लोगों ने कहा कि वे होम इंश्योरेंस खरीदने की संभावना पर विचार कर रहे हैं. ऐसे में यह माना जा सकता है कि मौजूदा परिस्थितियों और बार-बार आते भूकंप के झटकों की वजह से धीरे-धीरे लोगों को होम इंश्योरेंस का महत्व समझ में आने लगा है और वे इस बारे में पहले से ज्यादा गंभीरता से सोच भी रहे हैं. यह आनलाइन सर्वे 17 जुलाई से 21 जुलाई 2020 के बीच कंपनी की मोबाइल एप्लिकेशन इस्तेमाल करने वाले 11,000 इंश्योरेंस ग्राहकों की राय पर आधारित है.

सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि करीब पूरे भारत में करीब 25 फीसदी लोग और दिल्ली एनसीआर में रहने वाले 28 फीसदी लोगों के पास अब तक होम इंश्योरेंस न होने की एक वजह ये भी है कि वे किराए के मकान में रहते हैं. साथ ही पूरे भारत के 22 फीसदी और दिल्ली एनसीआर में रहने वाले 17 फीसदी लोगों का मानना है कि उनका शहर प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित रहेगा. साथ ही देश भर के 5 फीसदी और दिल्ली एनसीआर में रहने वाले 10 फीसदी लोगों को पूरा भरोसा है कि वे जिस मकान या बिल्डिंग में रहते हैं, वह प्राकृतिक आपदा को झेलने की ताकत रखता है और इसीलिए उन्हें होम इंश्योरेंस की जरूरत नहीं.

ज्यादातर लोगों के होम इंश्योरेंस न खरीदने की एक वजह जागरुकता की कमी भी है. ज्यादतर लोगों को यह पता ही नहीं होता कि होम इंश्योरेंस पॉलिसी क्या-क्या कवर करती है. आमतौर पर होम इंश्योरेंस पॉलिसी में कई सेक्शन्स होते हैं जिनके तहत आग, भूकंप, बाढ़, चोरी जैसे खतरों से होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है. लेकिन 10 में से केवल 4 लोगों को इस बात की जानकारी थी कि होम इंश्योरेंस पॉलिसी इन सभी खतरों से सुरक्षा देती है.

पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के सीईओ सरबवीर सिंह ने कहा, "इस सर्वे के जरिए हम यह जानना चाहते थे कि आखिर लोग अपनी फाइनेन्शियल प्लानिंग में लाइफ या हेल्थ इंश्योरेंस की तरह ही होम इंश्योरेंस को महत्व क्यों नहीं देते. आखिरकार घर खरीदने में पूरे जीवन की कमाई और भावनाएं शामिल होती हैं. इस सर्वे से पता चलता है कि लोगों में अब भी होम इंश्योरेंस के प्रति जागरुकता की कमी है. लेकिन बीते कुछ महीनों में बार- बार आते भूकंप के झटकों और महामारी के खतरे को देखते हुए अब लोगों को इसका महत्व समझ में आने लगा है."

ये भी पढ़ें:

मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को बुलाने की होड़ में छह राज्य, भारी इन्सेंटिव और सब्सिडी के लिए तैयार

Gold Price Today: फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने के दाम, सोना हुआ 55 हजारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget