एक्सप्लोरर

Gold Price Today: फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने के दाम, सोना हुआ 55 हजारी

कमोडिटी विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना काल में महंगी धातुओं में बढ़ी निवेश मांग से सोना भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार नए शिखर को छू रहा है और चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.

आज सोना 55 हजारी स्तर को पार कर गया. सोनी की कीमत में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार में चांदी 2011 के बाद एक बार फिर 70,000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर तक उछली और सोना 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. डॉलर की कमजोरी से पीली धातु में निखार आई है और वैश्विक बाजार में सोने का भाव 2000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ने के बाद बुधवार को फिर एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया. भारत में चांदी का भाव हाजिर एवं वायदा बाजार में 2011 के अप्रैल में 76,000 रुपये प्रति किलो के पार चला गया था.

कमोडिटी विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना काल में महंगी धातुओं में बढ़ी निवेश मांग से सोना भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार नए शिखर को छू रहा है और चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के सितंबर एक्सपायरी अनुबंध में बुधवार दोपहर 11.41 बजे पिछले सत्र से 487 रुपये यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 70,284 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान चांदी का भाव 70,448 रुपये प्रति किलो तक उछला. इसके पहले 25 अप्रैल, 2011 को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 76,600 रुपये प्रति किलो तक चला गया था.

वहीं, एमसीएक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में 364 रुपये यानी 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 54,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव 54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला, जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 21.95 डॉलर यानी 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 2030.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 2,036 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक उछला. वहीं वैश्विक बाजार में हाजिर सोने का भाव 2031.09 डॉलर प्रति औंस तक उछला, जोकि एक रिकॉर्ड है.

कॉमेक्स पर चांदी के सितंबर अनुबंध में पिछले सत्र से 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 26.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले चांदी का भाव कॉमेक्स पर 26.53 डॉलर प्रति औंस तक उछला. कॉमेक्स पर चांदी का भाव अप्रैल 2011 में रिकॉर्ड 49.83 डॉलर प्रति औंस तक उछला था.

दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र से 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 93.18 पर बना हुआ था. डॉलर इंडेक्स 18 मई को 100.43 तक चढ़ा था, लेकिन उसके बाद से लगातार डॉलर में कमजोरी बनी हुई है.

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने और चांदी में बहरहाल फंडामेंटल्स मजबूत है और तेजी का रुख आगे भी बना रह सकता है. केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि चांदी में निवेश मांग जबरदस्त है, क्योंकि यह एक औद्योगिक धातु है और मौजूदा दौर में जैसे-जैसे औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी चांदी की मांग तेज होगी.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेकेट्ररी सुरेंद्र मेहता बताया कि हाजिर में बीते सत्र में चांदी का भाव 69,999 रुपये प्रति किलो तक उछला था और आगे अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू वायदा बाजार में जारी तेजी को देखते हुए आगे चांदी में और उछाल आ सकता है.

ये भी पढ़ें:

चांदी के दाम में लगातार इजाफा, इस साल के अंत तक एक लाख रुपये तक पहुंच सकती है कीमत

मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को बुलाने की होड़ में छह राज्य, भारी इन्सेंटिव और सब्सिडी के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget