एक्सप्लोरर

दूसरे शहर में कर रहे हैं शिफ्टिंग तो मूवर्स एंड पैकर्स की करें ठीक से जांच, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

संगठन ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि कई लोगों की यह शिकायत मिली है कि कई फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनियां लोगों का सामान शिफ्ट करने की बात करके चूना लगा रही है.

जब भी किसी व्यक्ति का ट्रांसफर किसी दूसरे शहर में हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आप पैकर्स एंड मूवर्स की मदद से आप अपने सामान को आसानी से शिफ्ट करा सकते हैं. इसके अलावा एक शहर के अंदर सामान शिफ्ट करने के लिए या ऑफिस शिफ्ट करने के लिए भी आप पैकर्स और मूवर्स की सहायता ले सकते हैं. पिछले कुछ साले में लोगों ने पैकर्स और मूवर्स की सेवा इस्तेमाल बहुत ज्यादा शुरू कर दिया है. लेकिन, आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए है जिसमें लोग नकली पैकर्स एंड मूवर्स के कारण ठगी के शिकार हो गए हैं. नकली पैकर्स और मूवर्स के कारण लोगों को लाखों रुपये का चूना लग गया है.

लोगों के सामान बेच देते है फ्रॉड करने वाले लोग
इसलिए किसी तरह की पैकर्स एंड मूवर्स की सेवा लेने से पहले आप उनके असली होने का प्रमाण जरूर लें. मार्केट में इस तरह की कई नकली कंपनियां आ गई है जिसमें न उनकी खुद की गाड़ी होती है न ही खुद के मजदूर. वह दिहाड़ी के मजदूर के जरिए सामान पैक करवा कर दूसरी जगह भेजते हैं.

ऐसे में कई बार यह लोग सामान लेकर गायब हो जाते हैं. कंपनी का सही पता और मोबाइल नंबर न होने के कारण इनको ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है. इसके बाद सामान गायब हो जाता है और दोबारा कभी नहीं मिलता है. यह फ्रॉड पैकर्स और मूवर्स कई बड़ी कंपनियों का नाम रख लेते हैं जिस कारण असली और नकली के बीच का भेद करना बहुत मुश्किल हो जाता है.

पैकर्स एंड मूवर्स ने लोगों किया सचेत
आपको बता दें कि मूवर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया संगठन ने लोगों को इस बारे में आगाह करते हुए कहा है कि आप किसी तरह के ऑनलाइन और डिजिटल के फर्जीवाड़े में न फंसे. संगठन ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि कई लोगों की यह शिकायत मिली है कि कई फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनियां लोगों का सामान शिफ्ट करने की बात करके चूना लगा रही है.

न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मूवर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव अनूप मिश्रा ने कहा है कि इस बिजनेस को करने के लिए किसी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे में जालसाज लोग इस कमी का लाभ उठाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं. ऐसे में किसी भी कंपनी की सेवा करने से पहले फेडरेशन की वेबसाइट पर कंपनी का नाम चेक कर लें. फेडरेशन ती साइट पर कंपनी का नाम पूरी जांच पड़ताल के बाद जोड़ा जाता है.

ये भी पढ़ें-

अगर आप हैं घूमने फिरने के शौकीन तो जरूर कराएं Travel Insurance, जानें इसकी जरूरत और फायदे

LIC की इस बीमा श्री पॉलिसी में करें निवेश, मनी बैंक के साथ मिलेंगे कई फायदे, जानें प्लान की खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget