एक्सप्लोरर

FPI की ‘अंधाधुंध’ बिकवाली से बाजार में गिरावट जारी, मई में अबतक 25,200 करोड़ रुपये निकाले

FPI: विदेशी निवेशक बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. FPI भारतीय शेयर बाजारों से ‘अंधाधुंध’ बिकवाली कर रहे हैं. मई के पहले पखवाड़े में FPI ने भारतीय बाजारों से 25,200 करोड़ रुपये की निकासी की है.

Foreign Portfolio Investors: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. FPI भारतीय शेयर बाजारों से ‘अंधाधुंध’ बिकवाली कर रहे हैं. मई के पहले पखवाड़े में FPI ने भारतीय बाजारों से 25,200 करोड़ रुपये की निकासी की है. ग्लोबल लेवल पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच विदेशी निवेशक लगातार भारतीय शेयरों से अपना निवेश निकाल रहे हैं.

जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
कोटक सिक्योरिटीज के प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, ऊंची मुद्रास्फीति, सख्त मौद्रिक रुख का असर शेयर बाजारों पर पड़ा है. इसके अलावा निवेशक मुद्रास्फीति के ऊंचे स्तर पर रहने के बीच वृद्धि को लेकर भी चिंतित हैं. हमारा मानना है कि निकट भविष्य में भी एफपीआई का रुख उतार-चढ़ाव वाला रहेगा.

पिछले 7 महीनों से निकाल रहे पैसा
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अप्रैल 2022 तक लगातार घरेलू मार्केट से पैसा निकाला है. पिछले 7 महीनों में स्टॉक मार्केट से 1.65 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं. ट्रेडस्मार्ट के चेयरमैन विजय सिंघानिया का मानना है कि आने वाले हफ्तों में भी एफपीआई की निकासी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय शेयरों में एफपीआई की हिस्सेदारी घटकर 19.5 फीसदी पर आ गई है, जो मार्च, 2019 के बाद का सबसे निचला स्तर है.

अप्रैल के पहले हफ्ते में किया था निवेश
लगातार 6 महीने तक बिकवाली के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 7,707 करोड़ रुपये डाले थे. हालांकि, उसके बाद 11 से 13 अप्रैल के दौरान कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में उनकी निकासी फिर शुरू हो गई. उसके बाद से वे लगातार बिकवाल बने हुए हैं.

रेपो रेट्स में हुआ इजाफा
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, दो से 13 मई के दौरान एफपीआई ने शेयरों से करीब 25,216 करोड़ रुपये की निकासी की है. चार मई को रिजर्व बैंक ने बिना तय कार्यक्रम के रेपो दर को 0.4 फीसदी बढ़ाकर 4.4 फीसदी कर दिया था. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में 0.50 फीसदी की वृद्धि की थी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने भी ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की वृद्धि की है.

आगे ब्याज दरों में और हो सकता है इजाफा
मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि निवेशकों को अब यह आशंका है कि आगे चलकर ब्याज दरों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. इसकी वजह से विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से निकासी कर रहे हैं. शेयरों के अलावा इस अवधि में एफपीआई ने लोन या बांड बाजार से भी 4,342 करोड़ रुपये निकाले हैं.

यह भी पढ़ें:
Reliance-TCS समेत कई कंपनियों को हुआ भारी नुकसान, हफ्तेभर में 2.48 लाख करोड़ फिसला मार्केट कैप

Stock Market: आपका भी मार्केट में लगा है पैसा तो जान लें क्या अगले हफ्ते भी जारी रहेगी बिकवाली या मिलेगी राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget