एक्सप्लोरर

Foxconn Update: चीन की iPhone फैक्ट्री में कर्मचारियों ने सैलरी को लेकर किया हिंसक प्रदर्शन, Foxconn ने मांगी माफी

Foxconn Update: बुधवार यानी 23 नवंबर 2022 को चीन के Zhengzhou शहर में आईफोन प्लांट (iPhone Factory) Foxconn में सैकड़ों श्रमिकों ने एक साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

iPhone Factory Worker Protest in China: चीन में कोरोना को कंट्रोल (Corona Control) करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार लॉकडाउन लगाया जा रहा है. ऐसे में दुनिया में Apple iPhone की सबसे बड़ी फैक्ट्री Foxconn जो Zhengzhou शहर में स्थित है, वहां के कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया है. फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने फैक्ट्री में लगे कैमरे को भी तोड़ दिया. आईफोन फैक्ट्री में हुए हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ के बाद Apple के प्रमुख सप्लायर फॉक्सकॉन ने गुरुवार को माफी मांगी. कंपनी ने कहा कि कोरोना से प्रभावित चीन में नए श्रमिकों की भर्ती एक तकनीकी गलती थी. इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह मजदूरों की पूरी मांगों को सुनेंगे और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे.

किन कारणों से हुआ आईफोन फैक्ट्री हुआ प्रदर्शन
आपको बता दें कि बुधवार यानी 23 नवंबर 2022 को चीन के Zhengzhou शहर में आईफोन प्लांट (iPhone Factory) में सैकड़ों श्रमिकों ने एक साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया था. कर्मचारी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने निगरानी कैमरों को भी तोड़ दिया. यह प्रदर्शन अपने आप में ही खास है क्योंकि इस चीन में इस तरह के विरोध प्रदर्शन बहुत कम देखने को मिलती हैं. कर्मचारी सैलरी न मिलने और कोरोना के कारण सख्त लॉकडाउन के कारण गुस्से में थे. इसके साथ ही उन्होंने Apple के प्रमुख सप्लायर कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) पर भी कोरोना को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो
आईफोन की इस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन वीडियो में मजदूरों ने आरोप लगाया है कि फॉक्सकॉन मजदूरों को उनका बोनस सही समय पर नहीं दे रही है. इसके साथ ही कोरोना को लेकर उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों में फैक्ट्री में कई नए मजदूर लाए गए हैं और उनमें से कई कोरोना पॉजिटिव हैं. ऐसे में कई स्वस्थ मजदूरों को कोविड पॉजिटिव मरीजों के साथ रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है. ऐसे में अगर यह सभी दावे सच है तो इससे चीन की कोविड पॉलिसी का दोहरा चेहरे की पोल खुल रही है.

 20,000 कर्मियों नहीं कर रहे काम
रायटर्स की खबर के अनुसार Zhengzhou की फैक्ट्री में सप्लाई का काम करने वाली फॉक्सकॉन (Foxconn)  ने हाल में फैक्ट्री में करीब 20,000 मजदूरों की नियुक्ति की थी. इसमें से ज्यादातर मजदूर फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं. फॉक्सकॉन ने इस पूरे मामले पर माफी मांगते हुए कहा कि वह मजदूरों की सभी डिमांड को सुन रहा है और उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है.  

ये भी पढ़ें-

Medical Packages: IRCTC हेल्थ सेक्टर में आजमाएगा हाथ! सस्ती दरों पर लोगों को देगा ट्रीटमेंट टूर पैकेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाउडर से हुआ कैंसर, केस बंद करने के लिए जॉनसन बेबी देगी 52 हजार करोड़
पाउडर से हुआ कैंसर, केस बंद करने के लिए जॉनसन बेबी देगी 52 हजार करोड़
पेमेंट बैंक बंद, अब Paytm वॉलेट और आपके UPI का क्या होगा?
पेमेंट बैंक बंद, अब Paytm वॉलेट और आपके UPI का क्या होगा?
क्या सच में अरबों डॉलर दान में दे देंगे मस्क? वायरल दावे पर बिलेनियर का आया जवाब
क्या सच में अरबों डॉलर दान में दे देंगे मस्क? वायरल दावे पर बिलेनियर का आया जवाब
LPG पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गैस पर अमेरिका से होगी ये डील
LPG पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गैस पर अमेरिका से होगी ये डील

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget