एक्सप्लोरर

Forex: भारत का विदेश मुद्रा भंडार छह महीने के सबसे निचले स्तर पर, गोल्ड रिजर्व पर भी बड़ी खबर

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 13 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में 1.9 अरब डॉलर घटकर काफी नीचे पहुंच गया है. 653 अरब डॉलर के साथ यह छह महीने के सबसे निचले स्तर पर है.

Gold Reserve: भारत के खजाने में विदेशी मुद्रा लगातार घटती चली जा रही है और हालत यह हो गई है कि 13 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी  मुद्रा भंडार 1.9 अरब डॉलर घटकर काफी नीचे पहुंच गया है. यह 653 अरब डॉलर के साथ छह महीने के सबसे निचले स्तर पर है. छह दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.2 अरब डॉलर घटकर 655 अरब डॉलर पर पहुंचा था. विदेशी मुद्रा भंडार घटने का सीधा मतलब यह है कि जितनी विदेशी मुद्रा देश में आ रही है उससे अधिक यहां से जा रही है. साफ है कि देश में निर्यात के मुकाबले आयात काफी अधिक हो रहा है जो बताता है कि देश की जरूरत के मुताबिक वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन नहीं हो पा रहा है. उसे दूसरे देशों से मंगाना पड़ रहा है.

 28 जून के बाद के सबसे निचले स्तर पर 

विदेशी मुद्रा भंडार 28 जून के बाद के सबसे निचले स्तर पर है. दूसरी ओर जिस गोल्ड रिजर्व को लेकर सबसे ज्यादा हाय-तौबा मची थी और भारत सरकार को सोने के आयात का आंकड़ा गलत होने की आशंका में जांच तक बैठानी पड़ी थी, उस सोने का रिजर्व पिछले सप्ताह बढ़ गया है. पिछले सप्ताह गोल्ड रिजर्व 1.1 अरब डॉलर बढ़ा है. देश का गोल्ड रिजर्व बढ़ने के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का स्पेशल ड्रॉइंग राइट 35 मिलियन घटकर 18 बिलियन डॉलर पर है. इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का विदेशी मुद्रा रिजर्व 27 मिलियन डॉलर घटकर 4.24 अरब डॉलर के स्तर पर है.

27 सितंबर को रिकॉर्ड हाई पर था फॉरेक्स रिजर्व

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को रिकॉर्ड हाई पर था. उस समय इसे 705 अरब डॉलर के स्तर पर दर्ज किया गया था. इस तिमाही में 53 अरब डॉलर की गिरावट महसूस की जा रही है. इसका कारण करेंसी के रिवैल्यूएशन का असर और रिजर्व बैंक का हस्तक्षेप भी है. हाल के दिनों में रुपये को कमजोरी से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर डॉलर को विदेशी मुद्रा बाजार में बेचा गया था.

ये भी पढ़ें

Google Layoffs: गूगल में भयानक छंटनी, कहीं बड़ी मंदी की आहट तो नहीं, जानिए क्या हैं कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget