एक्सप्लोरर

FPI Selling: मई में इतनी भारी बिकवाली, भारतीय बाजार छोड़कर क्यों भाग रहे विदेशी निवेशक?

FPI Outflow: विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर भारतीय बाजार भारी बिकवाली किए जा रहे हैं. अप्रैल के बाद मई में यह ट्रेंड न सिर्फ बरकरार रहा, बल्कि आंकड़ा 25 हजार करोड़ के पार निकल गया...

विदेशी निवेशक इस वित्त वर्ष की शुरुआत से ही भारतीय बाजार में बिकवाल बने हुए हैं. उनकी बिकवाली का ट्रेंड अप्रैल के बाद मई महीने में भी न सिर्फ जारी रहा, बल्कि और तेज हो गया. उन्होंने पिछले महीने भारतीय बाजार में 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की.

एनएसडीएल के आंकड़ों का हिसाब

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई महीने में 25,586 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की है. डेट, हाइब्रिड, डेट-वीआरआर जैसे सेगमेंट को भी शामिल कर लें तब भी एफपीआई मई महीने में 12,911 करोड़ रुपये के बिकवाल साबित होते हैं. महीने के दौरान वे डेट सेगमेंट में 8,761 करोड़ रुपये के लिवाल रहे.

इस वित्त वर्ष में इतनी बिकवाली

बीते महीने के दौरान गिने-चुने दिनों को छोड़ दें तो लगभग हर सेशन में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार में बिकवाली की. एफपीआई उससे पहले से ही भारतीय बाजार में बिकवाल बने हुए हैं. मई से पहले अप्रैल महीने में एफपीआई 8,671 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे थे. मतलब चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 2 महीने में एफपीआई 34 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के भारतीय शेयरों की बिकवाली कर चुके हैं. पूरे साल के हिसाब से भी अब तक एफपीआई बिकवाल ही हैं.

चीन का बेहतर रहा प्रदर्शन

भारतीय बाजार में एफपीआई के इस तरह से बिकवाल होने के लिए कई कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है. जानकारों की राय है कि मेनलैंड चीन और हांगकांग के शेयर बाजारों ने घरेलू बाजार की तुलना में बेहतर परफॉर्म किया है, जो एफपीआई की बिकवाली का मुख्य कारण है. अप्रैल महीने के दौरान भारतीय बाजार में जहां 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, वहीं शंघाई कंपोजिट में करीब 4 फीसदी की और हैंगसेंग में लगभग 11 फीसदी की तेजी आई. मई महीने के पहले दो सप्ताह में हैंगसेंग 8 फीसदी मजबूत हुआ, जबकि भारतीय बाजार वोलेटाइल रहे.

लोकसभा चुनाव और यूएस बॉन्ड

इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जैसे फैक्टर्स ने भी एफपीआई की बिकवाली को तेज किया. घरेलू स्तर पर कल 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के साथ चुनाव संपन्न हुआ. लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर अनिश्चितता से घरेलू बाजार अप्रैल में वोलेटाइल रहे. दूसरी ओर अमेरिका में 10 साल वाले बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 4.5 फीसदी के पार निकल गई.

ये भी पढ़ें: रामदेव अग्रवाल की भविष्यवाणी, 4-5 साल में 10 ट्रिलियन के पार होगा बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget