एक्सप्लोरर

FPI: शेयर बाजार फिर देगा छप्परफाड़ रिटर्न, विदेशी निवेशकों ने लगाए 22 हजार 766 करोड़, क्यों होने लगी वापसी-जानें

FPI Investment: विदेशी निवेशक अब भारतीय शेयर बाजार की ओर लौटने लगे हैं. दिसंबर महीने के पहले ही दो हफ्तों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 22 हजार 766 करोड़ के निवेश किए हैं...

FPI Investment: शेयर बाजार में एकबार फिर बहार है. निवेशकों को फिर से छप्परफाड़ रिटर्न की उम्मीद है. विदेशी निवेशक भी अब भारतीय शेयर बाजार की ओर लौटने लगे हैं. दिसंबर महीने के पहले ही दो हफ्तों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 22 हजार 766 करोड़ के निवेश किए हैं. इससे शेयर बाजार में फिर से जबर्दस्त बढ़त की उम्मीद कायम हुई है. अमेरिकी सेंट्रल बैंक यूएस फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की आस लगाए निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकालकर भागने के बाद उलटे पांव लौटने को शुभ लक्षण के रूप में देखा जा रहा है.

अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने सबसे अधिक बिकवाली की 

सितंबर महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश नौ महीने में सबसे अधिक 57,724 करोड़ हुआ था. लेकिन विदेशी निवेशक अक्टूबर महीने में इतिहास की सबसे अधिक 94,017 करोड़ की बिकवाली कर निकल गए. नवंबर महीने में भी विदेशी निवेशकों ने 21,612 करोड़ की बिकवाली कर दी. इससे भारतीय शेयर बाजार औंधे मुंह गिरे थे. 

उठापटक भरा है विदेश निवेश

अभी भी भारतीय शेयर बाजार की ओर विदेशी निवेशक स्थिर नहीं हुए हैं, बल्कि असमंजस की स्थिति में हैं. क्योंकि शेयर बाजार में विदेशी निवेश अमेरिकी शासन, भू-राजनीतिक परिदृश्य और फेडरल बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती आदि के कारकों पर भी निर्भऱ करता है. आगे यह तिसरी तिमाही में भारतीय कंपनियों की बैलेंस शीट और आर्थिक विकास के मोर्चे पर देश की प्रगति पर निर्भर करेगा. क्योंकि इसी के आधार पर शेयर बाजार निवेशकों की भावनाएं भुना पाएंगे और विदेशी निवेश के लिए माहौल तैयार होगा.

ग्रोथ मार्केट के रूप में बना रहेगा भारत का महत्व

शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि तात्कालिक परिस्थितियों की वजह से विदेशी निवेश के मोर्चे पर भले ही आगे-पीछे हो रहा है, लेकिन ग्रोथ मार्केट के रूप में दुनिया भर में भारत का महत्व बना हुआ है. रिजर्व बैंक ने भी भारत में कैश रिजर्व की मात्रा कम कर बाजार में पूंजी का प्रवाह बढ़ाने की कोशिश की है. महंगाई दर भी अक्टूबर के 6.21 फीसदी से बढ़कर नवंबर में 5.48 फीसदी पर पहुंच गया है. इससे भी निवेशकों का हौसला बढ़ा है. 

ये भी पढ़ें:

Income Tax: साल भर में इतना कैश खाते में आया तो कानूनी पचड़े में पड़ेंगे, जुटाकर रखें ये सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold News: घरों में पड़ा सोना उगलेगा पैसा! क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, सरकार का नया प्लान जान लीजिए
Gold News: घरों में पड़ा सोना उगलेगा पैसा! क्या है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम, सरकार का नया प्लान जान लीजिए
6000 के ब्रांडेड शूज का 1 महीने में उखड़ा सोल, कोर्ट ने ठोका इतना जुर्माना, सिर पकड़ बैठ गई कंपनी
6000 के ब्रांडेड शूज का 1 महीने में उखड़ा सोल, कोर्ट ने ठोका इतना जुर्माना, सिर पकड़ बैठ गई कंपनी
'भारत ने आपको सब कुछ दिया...' इस बिजनेसमेन ने इंद्रा नूयी को याद दिलाया अतीत, पोस्ट में निकाली भड़ास
'भारत ने आपको सब कुछ दिया...' इस बिजनेसमेन ने इंद्रा नूयी को याद दिलाया अतीत, पोस्ट में निकाली भड़ास
Tomato Price: मानसून गर्मी से राहत देगा, महंगाई से नहीं! बचाकर चलो टमाटर, फिर बढ़ गए रेट
Tomato Price: मानसून गर्मी से राहत देगा, महंगाई से नहीं! बचाकर चलो टमाटर, फिर बढ़ गए रेट

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget