एक्सप्लोरर

ऑलटाइम हाई पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, 5.15 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 657 अरब डॉलर हुआ रिजर्व

RBI Data: पिछला सात हफ्ते से लगातार विदेशी मुद्रा भंडार 650 बिलियन डॉलर के ऊपर बना हुआ है.

Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है. आरबीआई ने डेटा जारी करते हुए बताया कि 5 जुलाई, 2024 को खत्म हुए सप्ताह में 5.158 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ विदेशी मुद्रा भंडार 657.155 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है जो इसके पिछले हफ्ते में 651.997 बिलियन डॉलर रहा था. ये लगातार सातवां हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार 650 बिलियन डॉलर के ऊपर बना रहा है. 

बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने 5 जुलाई, 2024 खत्म हुए सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का आंकड़ा जारी किया है. आरबीआई के इस डेटा के मुताबिक कुल फॉरेक्स रिजर्व 5.158 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 657.155 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है.  विदेशी करेंसी एसेट्स (Foreign Currency Assets) में भी भारी उछाल देखने को मिला है. विदेशी करेंसी एसेट्स 4.22 बिलियन डॉलर की तेजी के साथ 577.110 बिलियन डॉलर पर आ गया है. 

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व  (Gold Reserve) में भी इस अवधि में जोरदार उछाल देखने को मिला है. आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 904 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 57.43 बिलियन डॉलर पर आ गया है. एसडीआर (SDR) में 21 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी आई है जबकि इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के पास जमा रिजर्व 4 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.578 बिलियन डॉलर रहा है. 

इससे पहले विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा 14 जून, 2024 को जब घोषित हुआ था तब उसने 655.81 बिलियन डॉलर का हाई बनाया था. लेकिन इस बार उस लेवल को भी पार कर गया है. डोमेस्टिक करेंसी में कमजोरी रोकने या गिरने से बचाने के लिए जब भी आरबीआई करेंसी मार्केट में दखल देता है तब विदेशी मुद्रा भंडार में बदलाव देखने को मिलता है. शुक्रवार को करेंसी मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती आई है. एक डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 83.48 के लेवल पर क्लोज हुआ है जो पिछले सेशन में 83.51 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था. 

ये भी पढ़ें 

ग्लोबल कंपनियां चीन को छोड़ सप्लाई चेन की मजबूती के लिए आ रही भारत, 2030 तक 835 बिलियन डॉलर का होगा एक्सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget