एक्सप्लोरर

Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 631 अरब डॉलर पर आया, गोल्ड रिजर्व में दिखी गिरावट

Forex Data: देश का विदेशी मुद्रा भंडार इस बार बढ़ा है लेकिन गोल्ड रिजर्व या सोने के भंडार में गिरावट देखी गई है. आईएमएफ के पास जमा देश का एसडीआर भी 5.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.981 अरब डॉलर रह गया है.

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार मार्च को खत्म हफ्ते में 39.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 631.92 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ये जानकारी दी है और इससे पूर्व 25 फरवरी को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.425 अरब डॉलर घटकर 631.527 अरब डॉलर रह गया था.

सितंबर में विदेशी मुद्रा भंडार था ऑलटाइम हाई पर
इससे पहले तीन सितंबर, 2021 को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक स्तर पर जा पहुंचा था. आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने की वजह से हुई जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. आंकड़ों के अनुसार 18 फरवरी को खत्म हफ्ते में एफसीए 63.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 565.466 अरब डॉलर हो गया.

गोल्ड रिजर्व या सोने के भंडार में आई गिरावट
डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा के मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है. इसी आलोच्य हफ्ते में स्वर्ण भंडार यानी देश का गोल्ड रिजर्व 14.7 करोड़ डॉलर घटकर 42.32 अरब डॉलर रह गया. 

IMF के पास जमा SDR में भी दिखी गिरावट
समीक्षाधीन हफ्ते में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.981 अरब डॉलर रह गया. आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.153 अरब डॉलर रह गया.

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है और इस हफ्ते शेयर बाजार में आई गिरावट का असर हालांकि इसपर देखा जा रहा है लेकिन फिर भी बढ़त संतोषजनक है. विदेशी निवेशकों का निवेश भारत में बढ़ रहा है और इसका असर फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व पर देखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें

IIP Data: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर, जनवरी में औद्योगिक उत्पादन 1.3 फीसदी बढ़ा

कच्चे तेल के दाम में तेजी के बाद आज देश में पेट्रोल डीजल के दाम क्या हैं, चेक करें अपने शहर के भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget