एक्सप्लोरर

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से आई गिरावट, गोल्ड रिजर्व भी फिसला, जानें क्यों?

Forex Reserves: लगातार आई 2 हफ्तों की तेजी के बाद एक बार फिर से देश का मुद्रा भंडार फिसल गया है. 3 जून 2022 को खत्म हुए हफ्ते में यह 30.60 करोड़ डॉलर घटकर 601.057 अरब डॉलर रह गया है.

Foreign Exchange Reserves: देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में फिर से गिरावट देखने को मिली है. लगातार आई 2 हफ्तों की तेजी के बाद एक बार फिर से देश का मुद्रा भंडार फिसल गया है. 3 जून 2022 को खत्म हुए हफ्ते में यह 30.60 करोड़ डॉलर घटकर 601.057 अरब डॉलर रह गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आंकड़े जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. 

मई के आखिरी हफ्ते में कैसा रहा था हाल?
आपको बता दें इससे पहले 27 मई 2022 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान देश का मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. वहीं, 20 मई 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान यह मुद्रा भंडार 2.695 अरब डॉलर घटकर 597.73 अरब डॉलर रह गया है.

आरबीआई ने दी जानकारी
आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीते 3 जून को समाप्त के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में फिर 30.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आ गई है. समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में आई गिरावट है जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण घटक है. आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) 20.8 करोड़ डॉलर घटकर 536.779 अरब डॉलर रह गया है. 

गोल्ड रिजर्व में आई गिरावट
आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) का मूल्य भी 7.4 करोड़ डॉलर घटकर 40.843 अरब डॉलर रह गया. समीक्षाधीन सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (SDR) 2.8 करोड़ डॉलर घटकर 18.41 अरब डॉलर रह गया. IMF में रखे देश का मुद्रा भंडार 50 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.025 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें:
LIC Share Update: 25 फीसदी नीचे लुढ़का LIC का शेयर, 13 जून के बाद आ सकती है और गिरावट? जानें क्यों

Ad Guidelines: नहीं दिखा पाएंगे भ्रामक विज्ञापन, सरकार लाई गाइडलाइंस, सेरोगेट एड पर भी लगेगी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 करोड़ की जमीन खरीदेगी आशियाना हाउसिंग, कहां-कहां बनेंगे घर और Flats?
1000 करोड़ की जमीन खरीदेगी आशियाना हाउसिंग, कहां-कहां बनेंगे घर और Flats?
गोवर्धन योजना: प्लांट लगाने पर 30 करोड़ देगी सरकार, बायोगैस पर नियम जारी
गोवर्धन योजना: प्लांट लगाने पर 30 करोड़ देगी सरकार, बायोगैस पर नियम जारी
चंद्रशेखरन की ताजपोशी को Tata Trust ने बताया गैर-कानूनी, खारिज किया बोर्ड का फैसला
चंद्रशेखरन की ताजपोशी को Tata Trust ने बताया गैर-कानूनी, खारिज किया बोर्ड का फैसला
इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप चला रहा बेटा, उसूल पर कंपनी की डायरेक्टर ने छोड़ दिया पद
इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप चला रहा बेटा, उसूल पर कंपनी की डायरेक्टर ने छोड़ दिया पद

वीडियोज

Middle East Conflict: Iran-Houthis पर America बड़ा हमला होने वाला है! | Donald Trump | Tehran
Romana Isar Khan: 'मां' पर मजाक..टूटी सियासी मर्यादा? | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | Indore
Ukraine Attack on Russia: यूक्रेन ने दागे ताबड़तोड़ ड्रोन, मची भारी तबाही | Putin | Breaking News
Salman Khan ने Trollers को दिया जवाब, T-Shirt उतारी और Katrina Kaif के Body-Shaming पर की बात
Sunny Kaushal और Isabelle Kaif की Turkey Photos से फिर उठीं Dating Rumours, क्या है कनेक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय के कामकाज पर प्रकाश राज का रिएक्शन - 'अगर एक साल बाद भी...'
CM विजय के कामकाज पर प्रकाश राज का रिएक्शन - 'अगर एक साल बाद भी...'
'सपा की सरकार में...', बाबा साहब की प्रतिमा पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार
'सपा की सरकार में...', बाबा साहब की प्रतिमा पर ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार
बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान खान पर 'बिग बॉस 7' की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना, कहा- 'पाखंडी'
बॉडी शेमिंग को लेकर सलमान खान पर 'बिग बॉस 7' की Ex कंटेस्टेंट ने साधा निशाना, कहा- 'पाखंडी'
'आप चने बेचने गए थे...' बाबर आजम के बयान पर भड़के वसीम अकरम
'आप चने बेचने गए थे...' बाबर आजम के बयान पर भड़के वसीम अकरम
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
इमरान खान की बहन अलीमा गिरफ्तार, 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च से पहले एक्शन
दिल्ली SIR नोटिस की लिस्ट में आडवाणी का भी नाम, चुनाव आयोग ने क्या कहा?
दिल्ली SIR नोटिस की लिस्ट में आडवाणी का भी नाम, चुनाव आयोग ने क्या कहा?
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
दिल्ली में 3 दिनों की बैंक हड़ताल! SBI ने ग्राहकों को कहा- निपटा लें जरूरी काम
जंगल में अचानक बंद पड़ जाए EV कार तो क्या करें, ऐसे मिलेगी राहत
जंगल में अचानक बंद पड़ जाए EV कार तो क्या करें, ऐसे मिलेगी राहत
Embed widget