एक्सप्लोरर

RBI Data: लगातार सातवें हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, 2.759 अरब डॉलर के उछाल के साथ 623 बिलियन डॉलर हो गया रिजर्व

Foreign Currency Reserves: लगातार सातवें हफ्ते रिजर्व में उछाल देखने को मिला है. छह हफ्तों में आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार में 30.12 बिलियन डॉलर का उछाल आया है. 

India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserves) 29 दिसंबर 2023 को 2.759 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ  623.20 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है. ये लगातार सातवां हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इससे पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा कोष 620.44 बिलियन डॉलर पर रहा था. पिछले छह हफ्तों में आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार में 30.12 बिलियन डॉलर का उछाल आया है. 

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने शुक्रवार 5 जनवरी, 2023 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. आरबीआई के इस डेटा के मुताबिक 29 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.75  अरब डॉलर के उछाल के साथ 623.20 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है. इसी अवधि के दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स में भी बड़ी उछाल आई है. विदेशी करेंसी एसेट्स 1.86 बिलियन डॉलर बढ़कर 551.61 बिलियन डॉलर रहा है. 

इस हफ्ते आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में उछाल देखने को मिला है. गोल्ड रिजर्व 853 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 48.32 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर 38 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.36 बिलियन डॉलर रहा है. जबकि  इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) में जमा रिजर्व में कमी आई है और ये घटकर 4.89 बिलियन डॉलर रहा है. हाल के दिनों में एफपीआई (FPI) के निवेश में जोरदार बढ़ोतरी के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में ये इजाफा देखने को मिला है. 

विदेशी करेंसी एसेट्स में बदलाव की प्रमुख वजहों में भारतीय रिजर्व बैंक का करेंसी मार्केट में दखल है. साथ ही विदेशी करेंसी एसेट्स में तेजी या गिरावट का असर भी आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार के डेटा पर असर डालता है. विदेशी मुद्रा भंडार अब अपने अक्टूबर 2021 के रिकॉर्ड हाई से 22 बिलियन डॉलर दूर है. अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर रहा था. वहीं करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.16 के लेवल पर क्लोज हुआ है. 5 जनवरी 2024 को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसा मजबूत हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Fuel Price Cut: पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती से इंकार के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर, खरगे बोले - 'लूटखोरी पर नहीं है कोई लगाम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget