एक्सप्लोरर

Forbes Billionaires: अर्श से गिरे फर्श पर, इन स्टार्टअप फाउंडर्स ने साल भर में गंवाए 100 बिलियन डॉलर

Forbes Billionaires: 2022 कई अरबपतियों के लिए बुरे सपने जैसा साबित हुआ. एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग जैसे पुराने धनकुबेरों के साथ-साथ कई स्टार्टअप फाउंडर्स ने भी बड़े स्तर पर संपत्तियां गवाई.

दुनिया भर के अरबपतियों (Billionaires) की संपत्तियों पर नजर रखने वाली फोर्ब्स ने एक दिलचस्प लिस्ट (Forbes list) साझा की है. यह लिस्ट है वैसे स्टार्टअप फाउंडर्स की, जिन्होंने पिछले कुछ महीने के दौरान अरबों डॉलर की दौलत गंवा दी. इस लिस्ट में कुल 44 स्टार्टअप फाउंडर्स को शामिल किया गया है, जिन्हें पिछले एक साल के दौरान 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

इस लिस्ट में एफटीएक्स के सैम बैंकमैन फ्रायड (FTX's Sam Bankman Fried), रिवॉल्ट के निक स्तोरोन्सकी (Nik Storonsky of Revolut), कैनवा के क्लिफ ओब्रेच्ट (Cliff Obrecht of Canva) और भारतीय एडुटेक स्टार्टअप बायजुज (Byju's) के बायजु रवींद्रन (Byju Raveendran) व दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) जैसे नाम शामिल हैं. इन्होंने बीते एक साल के दौरान अपनी आधी से ज्यादा संपत्ति गंवा दी. फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार, साल भर पहले इन स्टार्टअप फाउंडर्स की कुल नेटवर्थ जितनी थी, वह अब करीब 96 बिलियन डॉलर कम हो चुकी है.

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वालों में सैम बैंकमैन फ्रायड, गैरी वांग (Gary Wang) और बैरी सिलबर्ट (Barry Silbert) शामिल रहे. इन तीनों की संपत्ति घटकर लगभग जीरो हो गई. इसी तरह ऑनलाइन पेमेंट स्टार्टअप चेकआउट डॉट कॉम (Checkout.com) के गुलियामे पाउसेज (Guillaume Pousaz) की संपत्ति 69 फीसदी गिरकर 7.2 बिलियन डॉलर रह गई. वहीं निक स्तोरोन्सकी (Nik Storonsky) को 54 फीसदी नुकसान हुआ और नेटवर्थ घटकर 3.3 बिलियन डॉलर पर आ गई.

लिस्ट में शामिल करीब 12 स्टार्टअप फाउंडर्स का हाल तो ऐसा बुरा हुआ कि वे अब अरबपतियों की लिस्ट का हिस्सा भी नहीं रह पाए. इनमें सैम बैंकमैन फ्रायड, गैरी वांग और बैरी सिलबर्ट की संपत्ति लगभग 100 फीसदी स्वाहा हो गई. स्वीडन की बाय नाउ, पे लेटर (Buy Now Pay Later) स्टार्टअप क्लार्ना (Klarna) के सेबेस्टियन सिएमिआत्कोव्सकी (Sebastian Siemiatkowski) और विक्टर जैकबसन (Victor Jacobsson) की संपत्ति में 85 फीसदी की गिरावट आई. वहीं ओपन सी (Open Sea) के एलेक्स अतल्ला (Alex Atallah) व डेविन फिन्जर (Devin Finzer) की नेटवर्थ में 69 फीसदी की गिरावट आई.

फोर्ब्स की इस लिस्ट में भारत से भी दो स्टार्टअप फाउंडर्स के नाम शामिल हैं. भारतीय एडुटेक स्टार्टअप बायजुज के लिए बीते कुछ महीने ठीक नहीं रहे हैं. इसका असर बायजुज के संस्थापकों बायजु रवींद्रन (Byju Raveendran Networth) और दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath Networth) की नेटवर्थ पर हुआ है. अब इनकी नेटवर्थ 31 फीसदी कम होकर 2.5 बिलियन डॉलर रह गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली
8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली
Indigo News: इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget