एक्सप्लोरर

Metro Brands Hiring: छंटनी के दौर में नई नौकरियां दे रही रिटेल स्टोर चलाने वाली ये कंपनी

Metro Brands Hiring: अभी पूरी दुनिया में छंटनी का दौर चल रहा है. विभिन्न सेक्टर्स की कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को काम से निकाल रही हैं. हालांकि ऐसे में भी कुछ कंपनियां भर्ती कर रही हैं.

पिछले साल से दुनिया भर के सामने आर्थिक चुनौतियां (Global Economic Headwinds) मौजूद हैं. एक के बाद एक मुश्किल हालात आने के चलते तमाम सेक्टर्स की कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी (Global Layoffs) कर रही हैं. टेक से लेकर रिटेल तक में लाखों लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं. हालांकि ऐसे में भी कुछ कंपनियां हायरिंग कर रही हैं. जूते-चप्पलों की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड (Metro Brands Ltd) भी इनमें से एक है.

इतने लोगों को नौकरी देने की योजना

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड 15 सौ से 2000 कामगारों को नौकरी देने की योजना बना रही है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि मेट्रो ब्रांड्स साल 2025 के अंत तक नए फुटवियर स्टोर खोलने वाली है. इसके लिए ही कंपनी को नए लोगों की जरूरत है.

इतने नए स्टोर खोलने वाली है कंपनी

मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड अपने रिटेल स्टोर में क्रॉक्स के क्लॉग्स की भी बिक्री करती है. साल 2022 के अंत तक देश में कंपनी के 720 स्टोर थे और कंपनी के साथ करीब 4000 कर्मचारी काम कर रहे थे. कंपनी ने पिछले साल मार्च में कहा था कि वह मोची, वॉकअवे और मेट्रो जैसे ब्रांड्स की बिक्री करने वाले 260 नए स्टोर खोलने वाली है. कंपनी नए छोटे शहरों में स्टोर खोलना चाहती है और साथ ही मौजूदगी वाले शहरों में उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है.

इन कामों के लिए लोगों की जरूरत

कंपनी के सीईओ निसान जोसेफ ने कहा कि एक्सट्रा स्टोर्स के लिए कंपनी को न सिर्फ स्टोर वर्कर्स की जरूरत है, बल्कि कंपनी बैक ऑफिस स्टॉफ की भी भर्ती करेगी. उन्होंने कहा कि देश में समृद्धि बढ़ रही है और लोग अब पारंपरिक छोटे दुकानों के बजाय बड़े चेन स्टोर्स को पसंद कर रहे हैं. खर्च करने के इस बदले ट्र्रेंड ने मेट्रो ब्रांड्स जैसी कंपनियों को उभरने का मौका प्रदान किया है. इससे कंपनी की बिक्री बढ़ी है.

ग्रोथ के लिए छोटे शहरों पर भरोसा

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने यानी अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक कंपनी का मुनाफा करीब 68 फीसदी बढ़ा है. कंपनी क्रॉक्स इंक के प्रोडक्ट की बिक्री के लिए करीब 200 एक्सक्लूसिव स्टोर चलाती है. इसके अलावा कंपनी टॉमी हिल्फिगर और कैल्विन क्लेन जैसे ब्रांड्स की बिक्री करने वाली अरविंद फैशंस के उत्पादों को भी अपने स्टोर में रखती है. मेट्रो ब्रांड्स आने वाले समय में ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए छोटे शहरों पर फोकस कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
Airlines News: सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर
सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget