एक्सप्लोरर

India Thali Prices: सस्ती हो गई आम लोगों के भोजन की थाली, प्याज और टमाटर के दाम से जनवरी में मिली राहत

Food Inflation in India: जनवरी महीने के दौरान प्याज-टमाटर के भाव कम हुए हैं, जिससे आम लोगों के भोजन की थाली भी सस्ती हुई है...

रिजर्व बैंक की ब्याज दरों को लेकर चल रही अहम बैठक के बीच महंगाई के मोर्चे पर एक अच्छी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट बताती है कि जनवरी महीने के दौरान महंगाई खासकर खाने-पीने की चीजों की महंगाई में कमी आई है, जिसके चलते आम लोगों के भोजन की थाली सस्ती हो गई है.

इतनी रह गई वेज थाली की कीमत

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने यह रिपोर्ट बुधवार को जारी की. रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में आम लोगों की वेज यानी शाकाहारी थाली की कीमत कम होकर 28 रुपये पर आ गई. एक महीने पहले यानी दिसंबर 2023 में वेज थाली की कीमत 29.7 रुपये थी. हालांकि साल भर पहले की तुलना में दाम अभी भी ज्यादा है. साल भर पहले यानी जनवरी 2023 में वेज थाली की कीमत 26.6 रुपये थी.

रिजर्व बैंक की अहम बैठक जारी

क्रिसिल की यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब ब्याज दरों पर निर्णय लेने के लिए रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक चल रही है. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति साल 2024 की पहली और वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी नीतिगत बैठक कर रही है. यह बैठक 6 फरवरी को शुरू हुई है और इसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आने वाले हैं. ब्याज दरों पर सेंट्रल बैंक का निर्णय महंगाई खासकर खुदरा महंगाई का ध्यान में रखते हुए लिया जाता है.

प्याज और टमाटर में नरमी

क्रिसिल का कहना है कि जनवरी महीने के दौरान आम लोगों के भोजन की थाली के भाव कम होने का मुख्य कारण प्याज और टमाटर का सस्ता होना है. रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी महीने में प्याज की कीमतें महीने भर पहले की तुलना में 26 फीसदी कम हुई हैं. वहीं टमाटर के भाव में इस दौरान 16 फीसदी की गिरावट आई है. प्याज को निर्यात की पाबंदियों के चलते घरेलू बाजार में आपूर्ति सुधरने से राहत मिल रही है, जबकि उत्तरी व पूर्वी राज्यों से नई आपूर्ति आने से टमाटर के भाव में नरमी आई है.

साल भर पहले की तुलना में बढ़े भाव

सालाना आधार पर देखें तो वेज थाली की कीमतें ज्यादा रहने का कारण प्याज और टमाटर के अलावा दाल और चावल भी हैं. क्रिसिल के अनुसार, साल भर पहले यानी जनवरी 2023 की तुलना में प्याज जनवरी 2024 में 35 फीसदी महंगा रहा है, जबकि टमाटर के भाव सालाना आधार पर 20 फीसदी ज्यादा रहे हैं. जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में दाल और चावल के दाम भी अधिक रहे हैं. यही कारण है कि पिछले महीने सालाना आधार पर वेज थाली के दाम बढ़े हैं.

इतनी सस्ती हुई मांसाहारी थाली

नॉनवेज थाली यानी मांसाहारी थाली के भाव मासिक और सालाना दोनों आधार पर कम हुए हैं. इस साल जनवरी में मांसाहारी थाली की औसत कीमतें 52 रुपये रही हैं. इससे एक महीने पहले यानी दिसंबर 2023 में कीमतें 56.4 रुपये रही थीं, जबकि साल भर पहले यानी जनवरी 2023 में भाव 59.9 रुपये रहे थे.

ये भी पढ़ें: डिजिटल सर्विसेज में आई दिक्कत तो इस दिग्गज बैंक ने कम कर दी सीईओ की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget