एक्सप्लोरर

PM मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी, वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Indian Economy: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बेहद अहम बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि भारत की अर्थव्यवस्था जल्द ही तीसरे नंबर पर आ सकती है.

FM Nirmala Sitharaman: लोकसभा चुनावों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. झारखंड की राजधानी रांची के एक कार्यक्रम में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनती है तो ऐसे में आने वाले वक्त में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने झारखंड वासियों से देश के हित में वोट देने को कहा. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि झारखंड में जंगलराज खत्म हो.

भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवंबर 2023 में कहा था कि भारत जल्द ही जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. ऐसे में वित्त मंत्री की इस बात इस तरफ इशारा करती है कि भारत जल्द ही अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच सकता है.

IMF ने भी अच्छे संकेत

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भारत की जीडीपी के अनुमान में बढ़ोतरी की है. IMF के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ सकती है. यह पहले के अनुमान से 0.30 फीसदी ज्यादा है. घरेलू बाजार में बढ़ती डिमांड को देखते हुए आईएमएफ ने अपने अनुमान में बदलाव किया है. सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार दिसंबर तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है. इसके साथ ही मुख्य आर्थिक सलाहकार वी.अनंत नागेश्वरन ने भारत की जीडीपी पर अहम बयान देते हुए वित्त वर्ष 2024 में भारत की अर्थव्यवस्था 8 फीसदी से बढ़ने की बात कही थी.

देश में चल रहे लोकसभा चुनाव

देश में फिलहाल 18वीं लोकसभा के गठन के लिए लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. चुनाव कुल सात चरणों में होने हैं जिसमें से तीन चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. मतों की गिनती 4 जून को होगी. चौथे चरण के चुनाव के लिए 13 मई को वोटिंग होगी जिसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. लोकसभा चुनावों के साथ ही देश के चार राज्य ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

SBI Q4 Results: SBI ने चौथी तिमाही के शानदार नतीजे किए जारी, निवेशकों को दिया डिविडेंड का गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
आज से भारत-न्यूजीलैंड डील लागू, बिजनेस-जॉब और पढ़ाई को लेकर क्या बदलेगा?
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट
20 अक्टूबर को कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? दिल्ली से पटना तक जानें ताजा रेट
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल
एयर इंडिया-इंडिगो की संसद में पेशी, फ्लाइट लेट और सेफ्टी पर होंगे सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget