एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman: लोन रिकवरी एजेंट कर रहे परेशान, शिकायत का वित्त मंत्री ने लिया संज्ञान

FM Sitharaman on Loan Recovery: इस मामले में संबंधित व्यक्ति को लोन रिकवरी एजेंट के द्वारा परेशान किया जा रहा था, जबकि उसने कोई लोन भी नहीं लिया था...

लोन रिकवरी एजेंट्स के द्वारा की जाने वाली मनमानी और दुर्व्यवहारों से पीड़ित लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. सरकार और आरबीआई के तमाम प्रयासों के बाद भी ऐसे मामले कम नहीं हो रहे हैं. लोन रिकवरी से जुड़े एक ऐसे ही ताजा मामले में पीड़ित को वित्त मंत्री का सपोर्ट मिला है.

लोन रिकवरी एजेंट कर रहे परेशान

माधव नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लोन रिकवरी एजेंट के द्वारा परेशान किए जाने की बात एक्स पर साझा की. यूजर ने अपने एक्स पोस्ट के साथ वित्त मंत्रालय और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय को भी टैग किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूजर की शिकायत का संज्ञान लेकर वित्तीय सेवा विभाग को तत्काल मामले की पूरी जांच करने का निर्देश दिया.

नवी फाइनेंस से जुड़ा है मामला

यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा- नवी फाइनेंस नाम से एक फाइनेंस ऐप है, जिसके द्वारा मुझे परेशान किया जा रहा है, जबकि मैंने उनसे कोई लोन नहीं लिया है. उनसे किसी ने लोन लिया है और मेरा नंबर दे दिया है, वो भी बिना मेरी जानकारी के. कृपया मदद करें. मुझे लगातार कॉल आ रहे हैं और टॉर्चर किया जा रहा है. रिकवरी एजेंट अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं.

डीएफएस ने दिया ये अपडेट

वित्त मंत्री ने पोस्ट का संज्ञान लेते हुए डीएफएस को जांच करने के लिए कहा. वित्तीय सेवा विभाग ने उस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए बताया कि उसने नवी फाइनेंस के सामने मुद्दे को रखा और उपयुक्त कदम उठाने के लिए कहा. मामले का समाधान जल्द मिलने की उम्मीद है. इन्क्वायरी करने पर पाया गया कि व्यक्ति ने नवी फाइनेंस से कोई लोन नहीं लिया, लेकिन उसके बाद भी रिकवरी एजेंट उसे फोन कर रहे थे.

लोकसभा में भी उठा था मुद्दा

वित्त मंत्री इससे पहले भी रिकवरी एजेंट की हरकतों पर कड़ा रुख अपना चुकी हैं. पिछले साल लोकसभा में उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट बैंकों को लोन रिकवरी में सख्त कदम उठाने से बचने के लिए कहा था. उन्होंने उस समय कहा था कि उन्हें बैंकों के द्वारा लोन रिकवरी में असंवेदनशील होने की शिकायतें मिल रही हैं. उसके बाद सरकार ने आरबीआई के माध्यम से बैंकों को निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: बस दो सप्ताह और, फिर इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए देना होगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
Dry Days in August: अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
अगस्त में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखें पूरी लिस्ट
Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget