एक्सप्लोरर

Flight Fares: 60 हजार वाला टिकट 1.50 लाख के पार, दिल्ली से लंदन और न्यूयॉर्क का किराया हुआ दोगुना

Price Rise in Air Travel: दिल्ली से लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क की उड़ानों के किराये संघर्ष के बाद दोगुने से ज्यादा हो गए हैं, क्योंकि एयरलाइंस को लंबी दूरी और बढ़े ATF दाम झेलने पड़ रहे हैं.

Price Rise in Air Travel: दिल्ली से लंदन, दुबई और न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ानों के किराये में भारी उछाल आया है. ईरान-इज़राइल-अमेरिका संघर्ष के बाद पश्चिम एशिया का एयरस्पेस बंद होने से एयरलाइंस को लंबे रास्तों से उड़ान भरनी पड़ रही है. ATF के दाम ऑल टाइम high पर है . जिसका सीधा असर टिकट की कीमतों पर पड़ रहा है.

टिकट बुकिंग वेबसाइट पर दिल्ली से लंदन हीथ्रो का किराया देखें तो इकोनॉमी क्लास में नॉन-स्टॉप टिकट ₹1,49,479 दिख रहा है. बिज़नेस क्लास का किराया ₹1,79,354 तक जा चुका है. एक स्टॉप वाली फ्लाइट में भी इकोनॉमी में ₹1,32,353 से शुरुआत हो रही है. पश्चिम एशिया संघर्ष से पहले दिल्ली-लंदन का औसत इकोनॉमी किराया ₹45,000 से ₹65,000 के बीच हुआ करता था यानी अब किराया दोगुने से भी ज़्यादा हो गया है.

विदेशी फ्लाइट्स के दाम आसमान छू रहे 

दुबई का रूट भी अब पहले जैसा आसान नहीं रहा. IndiGo की वेबसाइट पर दिल्ली-दुबई का इकोनॉमी किराया ₹28,762 दिख रहा है जबकि बिज़नेस क्लास ₹55,879 तक पहुंच गया है. पश्चिम एशिया तनाव से पहले दिल्ली-दुबई का साधारण किराया ₹12,000 से ₹20,000 तक मिल जाता था. IndiGo की वेबसाइट पर न्यूयॉर्क (JFK) से दिल्ली का किराया $2,390 - करीब ₹2,05,000 से शुरू हो रहा है वो भी 1 स्टॉप के साथ. दिल्ली से न्यूयॉर्क की तरफ ₹1,26,181 से टिकट मिल रहे हैं, लेकिन 2 स्टॉप के साथ है. सामान्य हालात में दिल्ली-न्यूयॉर्क का किराया ₹55,000 से ₹80,000 के बीच रहता था.

यूरोप रूट की उड़ानें महंगी और रद्द

यूरोप जाने वाले रूटों पर मार्च के पहले हफ्ते में किराये 40 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ गए. संघर्ष के शुरुआती दौर में 700 से ज़्यादा उड़ानें रद्द हुईं. एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमत $85-90 प्रति बैरल से बढ़कर $150-200 प्रति बैरल तक पहुंच गई. Brent Crude 26 मार्च तक $105 प्रति बैरल पर पहुंच गया जो संघर्ष से पहले $72 प्रति बैरल था.

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget