एक्सप्लोरर

Firstcry IPO: बच्चों के प्रोडक्ट बनाने वाली फर्स्टक्राई का आईपीओ खुला, पैसे लगाने से पहले जानें GMP, प्राइस बैंड जैसी बातें

FirstCry IPO Price Band: चाइल्ड केयर के प्रोडक्ट्स बचने वाली ब्रांड में से एक फर्स्टक्राई के आईपीओ का इंतजार आज खत्म हो गया है. कंपनी आईपीओ के जरिए 4193 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रहा है.

FirstCry IPO: बच्चों का प्रोडक्ट बनाने वाली दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फर्स्टक्राई का आईपीओ बाजार में दस्तक दे चुका है. आईपीओ में निवेशक 6 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक पैसे लगा सकते हैं. कंपनी ने अपने शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर तय की है. फर्स्टक्राई की पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस इस आईपीओ के जरिए 4193.73 करोड़ रुपये की रकम जुटाने की कोशिश कर रही है. अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल्स जान लीजिए-

कितना है आईपीओ के शेयरों का प्राइस बैंड

कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 440 रुपये से लेकर 465 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. रिटेल निवेशक एक बार में 32 शेयरों पर कम से कम बोली लगा सकते हैं. इस आईपीओ में कंपनी ने 4193.73 करोड़ रुपये के शेयरों में से 1666 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए हैं. वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए कुल 2527.73 करोड़ रुपये के शेयर लाए गए हैं. इस आईपीओ में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्राइस बैंड पर 44 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिस्काउंट देने का तय किया है. इस कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी.

 फर्स्टक्राई आईपीओ की जरूरी तारीखें

  • आईपीओ खुलने की तारीख- मंगलवार, 6 अगस्त 2024
  • आईपीओ बंद होने की तारीख- गुरुवार, 8 अगस्त 2024
  • अलॉटमेंट जारी करने की डेट- शुक्रवार, 9 अगस्त 2024
  • रिफंड प्राप्त करने की तारीख- सोमवार,12 अगस्त, 2024
  • डीमैट खाते शेयरों को क्रेडिट करने की तारीख- सोमवार, 12 अगस्त, 2024
  • लिस्टिंग की तारीख- मंगलवार, 13 अगस्त, 2024

आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व

इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है, वहीं QIB निवेशकों के लिए 75 फीसदी हिस्सा रखा गया है. वहीं NII निवेशक आईपीओ के 15 फीसदी हिस्से पर बोली लगा सकते हैं. खुदरा निवेशक फर्स्टक्राई के आईपीओ में कम से 32 शेयरों का एक लॉट यानी 14,880 रुपये कम से कम निवेश कर सकते हैं. वहीं खुदरा निवेशक अधिकतम 13 शेयरों के लॉट यानी 416 शेयरों पर बोली लगा सकते हैं. ऐसे में वह अधिकतम 1,93,440 रुपये का निवेश इस आईपीओ में कर सकते हैं.

ये है कंपनी के GMP का हाल

फर्स्टक्राई आईपीओ के शेयरों के लिए ग्रे मार्केट में अच्छी डिमांड देखी जा रही है. ग्रे मार्केट ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक इस आईपीओ की लिस्टिंग 9.68 फीसदी प्रीमियम यानी 45 रुपये बढ़कर हो सकती है. ऐसे में लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति बनी रहती है तो आईपीओ के शेयर 510 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकते हैं. (465+45=510 रुपये)

फर्स्टक्राई ने एंकर निवेशकों से जुटाए 1886 करोड़ रुपये

इस कंपनी ने मंगलवार को आईपीओ खुलने से पहले 71 एंकर निवेशकों से कुल 1886 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. एंकर राउंड में एसबीआई म्यूचुअल फंड, एसबीआई लाइफ, फिडेलिटी फंड्स, नॉर्डिया एसेट मैनेजमेंट, मैक्स लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, एसबीआई लाइफ, फिडेलिटी फंड्स, सिंगापुर सरकार, एडीआईए, गोल्डमैन सैक्स जैसे बड़े निवेशकों के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

गूगल को बड़ा झटका, अमेरिका में मुकदमा हारी टेक दिग्गज, जानें क्या है इंटरनेट सर्च से जुड़ा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
Sugar Import: महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
महंगी चीनी पर बड़़ी खबर, सरकार का ये फैसला लगाएगा कीमतों पर लगाम
Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget