एक्सप्लोरर

हवाई यात्रा के किराए में आएगी गिरावट, पहली बार बायो-फ्यूल से उड़ी स्पाइसजेट की फ्लाइट

इस उड़ान के लिए इस्तेमाल किए गए ईंधन मेंं 75 प्रतिशत एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और 25 प्रतिशत जैव जेट ईंधन का मिश्रण किया गया था.

नई दिल्ली/देहरादून: एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को आंशिक रूप से बायो-फ्यूल से चलने वाला पहला भारतीय विमान सफलतापूर्वक उड़ाया. बॉम्बार्डियर क्यू 400 विमान के जरिए इस उड़ान को सफलता मिली है. इसमें आंशिक रूप से बायो-फ्यूल का इस्तेमाल किया गया. यह विमान देहरादून से उड़ान भरकर दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उतरा. एयरलाइन कंपनी ने कहा कि उसने पहली बार बायो-फ्यूल की मदद से उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है. इस उड़ान के लिए इस्तेमाल किया गया ईंधन 75 प्रतिशत एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और 25 प्रतिशत बायो-फ्यूल का मिश्रण किया गया था.

20 लोग सवार थे इस उड़ान में

एयरलाइन कंपनी ने बताया कि एटीएफ की तुलना में बायो-फ्यूल में कार्बन का उत्सर्जन घटता है और साथ ही ईंधन दक्षता भी बढ़ती है. स्पाइसजेट ने कहा कि जट्रोफा की फसल से बने इस ईंधन को सीएसआईआर- भारतीय पेट्रोलियम संस्थान देहरादून ने विकसित किया है. इस उड़ान में 20 लोग सवार थे. जिसमें नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और स्पाइसजेट के अधिकारी भी शामिल रहे. एयरलाइन के एक कर्मचारी ने बताया कि यह उड़ान करीब 25 मिनिट की थी.

दूसरे ईंधनों की तुलना में सस्ता, किराए में आ सकती है गिरावट

एयरलाइन कंपनी ने बताया कि यह उड़ान करीब 25 मिनिट की थी. साथ ही कंपनी के चैयरमेन और प्रबंधन निदेशक अजय सिंह का कहना है कि बायो-फ्यूल की लागत भी कम होती है. जिसके चलते विमान के ईंधन की लागत भी कम बैठती है और साथ ही यह विमान उड़ाने वाले दूसरे ईंधनों की तुलना में काफी कम कार्बन छोड़ता है. उन्होंने कहा साथ ही इस ईंधन का दाम दूसरे ईंधनों की तुलना में 50 प्रतिशत तक कम है. जिससे आगे चलकर किराए में भी काफी गिरावट देखने को मिलेगी.

बायो-फ्यूल को अमेरिकी मानक जांच प्रणाली (एएसटीएम) से मान्यता प्राप्त हो चुकी है. और यह विमान में प्रैट एंड व्हिटनी और बॉम्बार्डियर के वाणिज्य एप्लीकेशन को मानदंडों को पूरा करता है. क्यू 400 विमान में 78 सीटें हैं. एयरलाइंस कंपनियों के वैश्विक निकाय आईटीए के मुताबिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में विमान से हुए प्रदूषण का दो प्रतिशत हिस्सा है.

ये भी  पढ़ें-

भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के तहत माल्या के केस की अगली सुनवाई तीन सितंबर को होगी

अनिल अंबानी की कंपनियों ने नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5000 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया

इंडिगो सेल: फ्लाइट टिकट पर मिल रही है 10-15% छूट, इस तरह उठा सकते हैं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget