एक्सप्लोरर

31 December Deadline: कई वित्तीय कामों की जल्द खत्म होगी डेडलाइन, होम लोन ऑफर से डीमैट खाते तक की पूरी लिस्ट देखें

Financial Deadline: 31 दिसंबर तक कई वित्तीय कार्यों की डेडलाइन खत्म हो रही है. किसी तरह के आर्थिक नुकसान से बचने के लिए इन काम को जल्द से जल्द पूरा कर लें.

Financial Deadline on 31 December 2023: दिसंबर का महीना आधा खत्म हो चुका है. ऐसे में साल के अंत होने के साथ ही कई वित्तीय कार्यों की डेडलाइन करीब आ गई है. कई ऐसे पैसे से जुड़े कार्य हैं जिससे निपटाना बहुत आवश्यक है. इसमें डीमैट खाते में नॉमिनेशन से लेकर होम लोन के ऑफर का लाभ उठाने तक की डेडलाइन शामिल है. अगर आप भी वित्तीय नुकसान से बचना चाहते हैं तो इन कामों को जल्द पूरा कर लें. 

1. डीमैट खाते में नॉमिनेशन कर लें पूरा

अगर आपने अपने म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लें. इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर को खत्म हो रही है. ऐसा न करने के स्थिति में आपके MF और डीमैट खाते को निष्क्रिय कर दिया जाएगा और नॉमिनी ऐड करने के बाद ही इसे दोबारा चालू किया जाएगा.

2. बैंक लॉकर एग्रीमेंट साइन करने डेडलाइन है करीब

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी ग्राहकों के लिए नए लॉकर एग्रीमेंट को 31 दिसंबर, 2023 तक साइन करने की डेडलाइन तय की है. अगर आपने अभी तक नया लॉकर एग्रीमेंट साइन नहीं किया है तो इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लें. वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

3. एसबीआई अमृत कलश स्कीम में पैसे लगाने का है आखिरी मौका

भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम यानी अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है. इस स्कीम के तहत सामान्य ग्राहकों को 400 दिन की स्पेशल एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है.

4. पेनाल्टी के साथ आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन हो रही खत्म

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए लेट फीस के साथ आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर को खत्म हो रही है. अगर आप ऐसा करने में असफल रहते हैं तो आपको भविष्य में इनकम टैक्स नोटिस का सामना करना पड़ सकता है. 5 लाख रुपये से कम इनकम वाले लोगों को 1,000 रुपये बतौर जुर्माना देना होगा. वहीं 5 लाख रुपये से अधिक इनकम वाले लोग 5000 रुपये का जुर्माना देकर इस वित्त वर्ष के लिए आईटीआर फाइल कर सकते हैं.

5. फेस्टिव होम लोन ऑफर उठाने का है आखिरी मौका

भारतीय स्टेट बैंक फेस्टिव सीजन में स्पेशल होम लोन ऑफर लेकर आया है जिसकी डेडलाइन 31 दिसंबर को खत्म हो रही है. इस ऑफर के मुताबिक ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस पर 0.17 फीसदी छूट के साथ ही सालाना के आधार पर 8.40 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन का लाभ मिल रहा है. इस स्पेशल लोन ऑफर के तहत ग्राहकों को 0.65 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर पर छूट मिल रही है.

6. इन UPI आईडी को कर दिया जाएगा बंद

जिन ग्राहकों ने अपने यूपीआई आईडी को पिछले एक साल से इस्तेमाल नहीं किया है उनकी आईडी को 31 दिसंबर को बाद बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में अगर आपने भी अपनी यूपीआई आईडी पिछले एक साल में इस्तेमाल नहीं किया है तो उसे जल्द से जल्द कर लें. इससे आपकी आईडी डीएक्टिवेट होने से बच जाएगी.  

ये भी पढ़ें

RBI Action: पांच को ऑपरेटिव बैंकों पर चला RBI का डंडा, लगाया लाखों का जुर्माना, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काम की खबर: अब कम होंगे अस्पताल के भारी-भरकम बिल, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए बना नया सुपर पैनल
काम की खबर: अब कम होंगे अस्पताल के भारी-भरकम बिल, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए बना नया सुपर पैनल
PPF vs SIP: क्या है इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर ऑप्शन? जानें किसमें बढ़ेगा 10 सालों में सबसे ज्यादा पैसा
PPF या SIP क्या है इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर ऑप्शन? जानें किसमें बढ़ेगा 10 सालों में सबसे ज्यादा पैसा
Explained: अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
Daily wear के लिए गहने बनवाने से पहले पढ़ें यह खबर, जानें कितने कैरेट का गोल्ड होगा सबसे टिकाऊ?
Daily wear के लिए गहने बनवाने से पहले पढ़ें यह खबर, जानें कितने कैरेट का गोल्ड होगा सबसे टिकाऊ?

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
यूपी विधानसभा चुनाव में सपा- कांग्रेस गठबंधन होगा या नहीं? जयपुर में अखिलेश यादव ने दे दिया बड़ा हिंट!
यूपी विधानसभा चुनाव में सपा- कांग्रेस गठबंधन होगा या नहीं? जयपुर में अखिलेश यादव ने दे दिया बड़ा हिंट!
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन
Esophageal Cancer: बार-बार आ रही है खांसी तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खाने की नली में कैंसर
बार-बार आ रही है खांसी तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खाने की नली में कैंसर
Embed widget