एक्सप्लोरर

8th Pay Commission पर आ गया बड़ा अपडेट! इस महीने होना है आयोग का गठन, जानें कब से होगा लागू?

8th Pay Commission: वित्त मंत्रालय के व्यय सचिव मनोज गोविल ने बताया कि 8वें वेतन आयोग का गठन अप्रैल तक हो सकता है और इसका आर्थिक प्रभाव वित्तीय वर्ष 2026-27 से देखने को मिलेगा.

8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन के प्रस्‍ताव को अपनी मंजूरी दे दी है. अब लाखों की संख्या में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बात का इंतजार है कि आयोग का गठन कब होना है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल अप्रैल में आयोग का गठन किया जाएगा. TOI को दिए एक इंटरव्यू में वित्त मंत्रालय के व्यय सचिव मनोज गोविल ने इसकी जानकारी दी. 

इस महीने हो सकता हे आयोग का गठन

उन्होंने बताया कि 8वें वेतन आयोग का गठन दो महीने में, शायद अप्रैल तक हो सकता है. इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पास उनकी राय के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि उनकी राय और सिफारिशें मिलने के बाद TOR तैयार किया जाएगा और फिर से कैबिनेट की मंजूरी मांगी जाएगी.

इस साल से शुरू होगा आउटगो

इस इंटरव्यू में जब उनसे 8वें वेतन आयोग के फिसकल इंप्लीकेशन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब में कहा, हमने अनुमान लगाया है कि अगले फाइनेंशियल ईयर में पे कमीशन का कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा. पे कमीशन के गठन के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने में कुछ समय लगेगा, जिस पर बाद में सरकार अपने निर्णय लेगी. इसलिए अगले कारोबारी साल में हमें किसी व्यय की उम्मीद नहीं है. अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में आउटगो होगा.

हर 10 साल में होता है वेतन आयोग का गठन

बता दें कि केंद्रीय वेतन आयोग का गठन अमूमन हर 10 साल में किया जाता है. इसमें महंगाई, आर्थिक स्थितियों जैसी कई चीजों का ध्यान रखा जाता है. 2016 में गठित हुए 7वें वेतन आयोग का टर्म 2026 में खत्म हो रहा है. इसके चलते बीते 16 जनवरी को सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 करने की संभावना जताई जा रही है. एक्सपर्ट्स के लगाए अनुमान के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों को औसतन 25 फीसदी से 30 फीसदी तक की सैलरी हाइक मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को हुआ तगड़ा मुनाफा, सिर्फ तेल बेचकर ही कमा लिए 6 हजार करोड़ से अधिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget