एक्सप्लोरर

'पहले सिर्फ एक परिवार को फायदा मिलता था, विकास के लिए 25 साल का रोडमैप जरूरी', Rajya Sabha में बोलीं Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman In Rajya Sabha: वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का आर्थिक विकास पर पूरा जोर है. इकोनॉमी कोरोना के असर से बाहर निकल रही है. ड्रोन तकनीक से किसानों को बड़ी मदद मिलेगी.

Parliament Budget Session: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को राज्यसभा में बजट पर हुई चर्चा को लेकर जवाब दिया. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का आर्थिक विकास पर पूरा जोर है. इकोनॉमी कोरोना के असर से बाहर निकल रही है. ड्रोन तकनीक से किसानों को बड़ी मदद मिलेगी. हम ढांचागत निर्माण पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. फिलहाल निवेश का पूरा फायदा नहीं मिल पाया है.

वित्त मंत्री ने कहा कि पहले सिर्फ एक परिवार को ही फायदा मिलता था. अब स्टार्टअप से युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके हैं. बजट चर्चा पर राज्यसभा में वित्त मंत्री ने कहा, इस बजट में तकनीक को प्राथमिकता दी गई है, इसका एक उदाहरण कृषि में सुधार करने और उसको मॉडर्न बनाने के लिए ड्रोन को लाना है. स्टॉर्टअप को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, हमने देखा कि देश में जिस मजबूती के साथ स्टॉर्टअप आ रहे हैं ऐसा विश्व में कहीं नहीं हुआ. 

वित्त मंत्री ने कहा, पीएम गति शक्ति से मार्गदर्शन मिलता है. अनिवार्य रूप से हमें अधिक तालमेल लाने की जरूरत थी. विभिन्न बुनियादी ढांचे के खर्च में अधिक से अधिक पूरकता हम कर रहे हैं क्योंकि यह कहना नहीं है कि इस देश में बुनियादी ढांचे पर खर्च कभी नहीं हुआ.

उन्होंने कहा, ड्रोन लाकर हम उर्वरकों, कीटनाशकों के उपयोग में दक्षता लाने में सक्षम हैं और फसल घनत्व का एक अच्छा प्रौद्योगिकी-संचालित मूल्यांकन भी कर सकते हैं और उत्पादन के आकार की भविष्यवाणी भी कर सकते हैं.

आने वाले 25 साल भारत के लिए अहम होने वाले हैं. कोई आश्चर्य नहीं कि हम इसे अमृत काल कह रहे हैं. अगर हमारे पास 100 पर भारत के लिए कोई विजन नहीं है, तो हम पहले 70 वर्षों की तरह ही भुगतेंगे, जब 65 साल कांग्रेस के साथ थे, जिसमें एक परिवार को समर्थन, निर्माण और लाभ के अलावा कोई सोच नहीं थी.

यह भी पढ़ें-

UP Election: 2017 की तुलना में पहले चरण में 3% कम मतदान, BJP को फायदा या नुकसान? क्या है वेस्ट यूपी का वोटिंग ट्रेंड

Karnataka Hijab Row: हिजाब पर कर्नाटक HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, आदेश को बताया मुस्लिम लड़कियों से भेदभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
पहली सैलरी मिलते ही कहां लगाएं पैसा? FD, RD या SIP में कौन है बेस्ट ऑप्शन
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget