एक्सप्लोरर

Unclaimed Deposits: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वित्तीय संस्थानों को निर्देश, अपने कस्टमर्स से जरुर लें नॉमिनी का नाम

Nirmala Sitharaman: बैंकों में अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स को लेकर आरबीआई ने उद्गम पोर्टल भी लॉन्च किया है. पर सरकार चाहती है कि हर कोई नॉमिनी का नाम घोषित करे.

Unclaimed Deposits Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों से ये सुनिश्चित करने को कहा है उनके कस्टमर्स नॉमिनी या उत्तराधिकारी का नाम अवश्य घोषित करें.  रिजर्व बैंक (RBI) की एनुअल रिपोर्ट  की मानें तो, वित्त वर्ष 2021-22 तक बैंकों में बिना दावे वाली रकम यानि अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स 48,262 करोड़ रुपये पर जा पहुंची है. वहीं सभी वित्तीय संस्थानों में बगैर दावे वाले रकम का वैल्यू एक लाख करोड़ रुपये का पार जा पहुंचा है. 

कस्टमर्स से लें नॉमिनी का नाम और पता

वित्त मंत्री ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) को संबोधित करते हुए कहा, मैं चाहती हूं कि बैंकिंग सिस्टम, म्यूचुअल फंड स्टॉक मार्केट समेत सभी फाइनेंशियल इकोसिस्टम इस बात का ध्यान रखें कि जब वो कस्टमर के पैसे से डील कर रहे हैं तो आर्गनाइजेशन को भविष्य के बारे में भी सोचें और ये उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए उनके कस्टमर्स नॉमिनी का नाम और पता उपलब्ध करायें. 

आरबीआई ने लॉन्च किया उद्गम पोर्टल 

आम लोग अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगा सकें इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने उद्गम (UDGAM) नाम से सेंट्रलाइज्ड वेब पोर्टल लॉन्च किया है जिसपर जाकर कोई भी व्यक्ति बैंकों में अनक्लेम्ड डि्पॉजिट्स का पता लगा सकता है.  इस वेब पोर्टल के जरिए आम लोगों को बैंकों में जमा अपने या अपनों के अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगाने में मदद मिलेगी भले ही एक से ज्यादा ही बैंकों में क्यों ना रकम जमा हो. 

सरकार भी लगातार फाइनैंशियल रेग्यूलेटर्स से अनक्लेमड डिपॉजिट्स, शेयर्स, डिविडेंड, म्यूचुअल फंड और बीमा पॉलिसी को लेकर स्पेशल अभियान चलाने को कहती रही है. सरकार चाहती है ये वित्तीय संस्थायें नॉमिनी को तलाश कर उन्हें इन अनक्लेम्ड फाइनैंशियल इंस्ट्रूमेंट्स का फायदा पहुंचायें. जहां नॉमिनी को ये जानकारी नहीं है तो समय सीमा के भीतर ये जानकारी उन तक उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जाए. 

इन राज्यों में सबसे ज्यादा अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स 

आरबीआई के मुताबिक सबसे ज्यादा अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स तमिलनाडु, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, कर्नाटक, बिहार और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बैंकों में जमा है. इंश्योरेंस रेग्यूलेटर आईआरडीएआई (IRDAI) के मुताबिक जीवन बीमा कंपनियों में 31 मार्च 2021 तक कुल 22,043 करोड़ रुपये जमा हैं जिसका कोई दावेदार नहीं है.

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के पास ही 21,538.93 करोड़ रुपये अनक्लेमड डिपॉजिट पड़ा है जिसका कोई दावेदार नहीं है.  इस रकम में 2911.08 करोड़ रुपये ब्याज भी शामिल है जो अनक्लेमड डिपॉजिट पर हासिल हुआ है.  म्यूचुअल फंड्स हाउसेज के पास 2021-22 में 1590 करोड़ रुपये के अनक्लेमड रकम के तौर पर जमा था. अनक्लेम्ड शेयर्स का वैल्यू 50,000 करोड़ रुपये के करीब आंका जा रहा है. इन शेयर्स पर 5700 करोड़ रुपये का डिविडेंड भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें

गिग वर्कर्स के लिए पहले के मुकाबले पैसा कमाना मुश्किल हुआ, क्यों घट रही है इनकम- जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget