एक्सप्लोरर

Bank Crisis: डूब ना जाएं और भी बैंक, फेडरल रिजर्व ने झोंके इतने अरब डॉलर

US Bank Crisis: अमेरिका में एक के बाद एक कर कई बैंक धराशायी होते जा रहे हैं. बीते एक से डेढ़ सप्ताह के दौरान कई अमेरिकी बैंक या तो बंद हो चुके हैं, या गंभीर संकटों से जूझ रहे हैं...

US Bank Crisis Latest Update: अमेरिका का मौजूदा बैंकिंग संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिलिकॉन वैली बैक के डूबने (Silicon Valley Bank Collapse) से शुरू हुआ यह संकट अब तक कई अमेरिकी बैंकों को अपनी चपेट में ले चुका है. इतना ही नहीं बल्कि इसके संक्रमण का असर यूरोप में भी बैंकिंग जगत पर दिख रहा है. जानकारों का कहना है कि कई बैंकों की स्थिति गंभीर है और वे कभी भी सिलिकॉन वैली बैंक की राह थाम सकते हैं. इन सब के बीच अमेरिकी सरकार और बैंकिंग प्राधिकरण संकट के असर को कम करने के लिए सक्रिय हो गए हैं.

बैंकों के सामने कैश की समस्या

बीते सप्ताह गुरुवार यानी 16 मार्च को अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने बताया कि उसने करीब एक सप्ताह के दौरान कई बैंकों को आपातकालीन फंड के रूप में करीब 300 बिलियन डॉलर की रकम दी है. सेंट्रल बैंक ने बताया कि कई बैंक नकदी की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में ये बैंक मदद के लिए पैसे मांगने सेंट्रल बैंक के पास पहुंच रहे हैं.

सिर्फ इन दो बैंकों में गया आधा फंड

फेडरल रिजर्व ने बताया कि इनमें से करीब आधी रकम हाल ही में डूबे दो प्रमुख बैंकों की होल्डिंग कंपनियों को कर्ज के रूप में दी गई है. सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक हाल ही में बंद हुए दो प्रमुख बैंक हैं. इन दो बैंकों की होल्डिंग कंपनियों को फेडरल रिजर्व ने इमजरेंसी फंड के रूप में 143 बिलियन डॉलर का कर्ज दिया है. हालांकि फेड ने यह नहीं बताया कि बाकी की रकम किन बैंकों को दी गई है.

यूरोप तक पहुंची संकट की लपटें

आपको बता दें कि सबसे पहले प्राधिकरणों ने 10 मार्च को सिलिकॉन वैली बैंक को बंद किया. उसके कुछ ही दिनों बाद सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) को भी बंद करना पड़ गया. बैंकिंग संकट की चपेट में यूरोप के सबसे पुराने बैंकों में से एक क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) भी आ गया. क्रेडिट सुईस को बाद में स्विस नेशनल बैंक से आपातकालीन मदद मिली. हालांकि अभी भी इसका संकट पूरी तरह से दूर नहीं हुआ है.

दर्जनों बैंकों पर डूबने का खतरा

अमेरिका का मौजूदा बैंकिंग संकट अभी भी थमा नहीं है. चंद रोज पहले एक और अमेरिकी बैंक वेस्टर्न पैसिफिक बैंक (Western Pacific Bank) भी संकट की चपेट में आ गया. बैंक को ग्राहकों से कैश की जबरदस्त डिमांड का सामना करना पड़ रहा है, जिसे पूरा करने में बैंक की हालत खराब हो रही है. खबरें बता रही हैं कि अगला नंबर जिऑन (Zion) और वेस्टर्न अलायंस (Western Allaince) जैसे बैंकों का हो सकता है. कुछ खबरों में तो आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका के दर्जनों बैंक खस्ताहाल हैं और वे कभी भी कोलैप्स कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: आप भी यूज करते हैं एटीएम कार्ड तो जान लें ये बात, फ्री में मिलता है यह फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget