एक्सप्लोरर

ATM Card Insurance: आप भी यूज करते हैं एटीएम कार्ड तो जान लें ये बात, फ्री में मिलता है यह फीचर

Debit Card Insurance: बैंक हर ग्राहक को एटीएम कार्ड के साथ फ्री इंश्योरेंस की भी सुविधा देते हैं. हालांकि जानकारी के अभाव में अधिकांश लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं...

लगभग हर कोई आज के जमाने में एटीएम कार्ड (ATM Card) का इस्तेमाल करता है. सरकार ने देश के हर इंसान को वित्तीय समावेश का हिस्सा बनाने के लिए प्रधानमंत्री जन-धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) और रूपे कार्ड (RuPay Card) जैसी योजनाएं शुरू की, जिनकी बदौलत अब एटीएम हर किसी के जीवन का हिस्सा बन चुका है. इसने न सिर्फ कैश पर निर्भरता कम की है, बल्कि पैसों को सुरक्षित भी बनाया है और लेन-देन करना आसान हो गया है. एटीएम कार्ड के साथ इनके अलावा भी कुछ ऐसे फायदे (ATM Card Benefits) मिलते हैं, जिनकी जानकारी लोगों को नहीं होती है.

इन स्थितियों में कर सकते हैं क्लेम

अगर एटीएम कार्डधारक (ATM Card Holder)  किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है और उसमें वह एक हाथ या एक पैर से दिव्यांग हो जाता है, तो उसे 50 हजार रुपये का कवरेज मिलता है. दोनों हाथ या दोनों पैर का नुकसान होने पर 01 लाख रुपये का बीमा लाभ मिलता है. मौत होने की स्थिति में कार्ड के हिसाब से 01 लाख रुपये से 05 लाख रुपये तक का कवरेज मिलता है.

05 लाख रुपये तक का कवरेज

अगर आप किसी बैंक के एटीएम का कम-से-कम 45 दिनों से उपयोग कर रहे हैं, तो आप एटीएम कार्ड के साथ मिलने वाले इंश्योरेंस का दावा कर सकते हैं. बैंक ग्राहकों को कई प्रकार के एटीएम कार्ड इश्यू करते हैं. एटीएम कार्ड की कैटेगरी के हिसाब से उसके साथ मिलने वाले इंश्योरेंस की रकम तय होती है. ग्राहकों को क्लासिक कार्ड (Classic Card) पर 01 लाख रुपये, प्लेटिनम कार्ड (Platinum Card) पर 02 लाख रुपये, सामान्य मास्टर कार्ड (Master Card) पर 50 हजार रुपये, प्लेटिनम मास्टर कार्ड (Platinum Master Card) पर 05 लाख रुपये और वीजा कार्ड (Visa Card) पर 1.5-02 लाख रुपये तक इंश्योरेंस कवरेज (Insurance Coverage) मिलता है. प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुले खातों पर मिलने वाले रूपे कार्ड (RuPay Card Insurance) के साथ ग्राहकों को 01 से 02 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है.

लोगों को नहीं होती जानकारी

फ्री इंश्योरेंस (ATM Card Insurance) एटीएम कार्ड के सबसे अहम फीचर्स में से एक है. कोई भी बैंक जैसे ही किसी ग्राहक को एटीएम कार्ड इश्यू करता है, उसके साथ ही ग्राहक को दुर्घटना बीमा (Accidental Insurance) और जीवन बीमा (Life Insurance) मिल जाता है. हालांकि इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण गिने-चुने लोग ही इसका लाभ उठा पाते हैं. इसका एक बड़ा कारण लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता की कमी है.

ये है क्लेम करने का प्रोसेस

एटीएम कार्ड के साथ मिलने वाले इंश्योरेंस को क्लेम करने के लिए कार्डहोल्डर के नॉमिनी (Nominee) को संबंधित बैंक में जाकर आवेदन करना पड़ता है. बैंक में एफआईआर की कॉपी, अस्पताल में इलाज का प्रमाणपत्र आदि जैसे कागजात जमा करने पर बीमा का क्लेम मिल जाता है. वहीं मौत की स्थिति में कार्डहोल्डर के नॉमिनी को मृत्यु प्रमाण पत्र, एफआईआर की कॉपी, आश्रित का प्रमाण पत्र, मृतक के प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. इसके बारे में आप संबंधित बैंक से संपर्क कर विस्तार से जानकारी जुटा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: खरीद रहे हैं पुराना घर तो पहले जान लें कब तक टिकेगा कंस्ट्रक्शन, ऐसे करें पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget