एक्सप्लोरर

सितंबर तिमाही में देश में घट गया देश का फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट, FDI में इतनी दिखी गिरावट

FDI in India: देश में एफडीआई इस वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान कम हुआ है. इस दौरान मॉरीशस, सायप्रस, अमरीका और केमन आइलैंड से एफडीआई में गिरावट आई है. नीदरलैंड्स, जापान और जर्मनी से निवेश बढ़ा है. 

FDI in India: देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) इक्विटी प्रवाह में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान गिरावट आई है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान यह 7.7 फीसदी कम होकर 9.5 अरब डॉलर रह गया है. एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 10.3 अरब डॉलर था. कुल एफडीआई प्रवाह भी 7.8 फीसदी घटकर 15.3 अरब डॉलर रह गया है. इस दौरान सबसे ज्यादा एफडीआई निवेश सिंगापुर और मॉरीशस से हुआ. डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान भारत में कुल एफडीआई 16.6 अरब डॉलर थी, जो कि जुलाई-सितंबर के दौरान 15.3 अरब डॉलर रह गई. इसमें इक्विटी प्रवाह, पुनर्निवेश आय और अन्य पूंजी शामिल हैं. चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने में इक्विटी प्रवाह 24 फीसदी घटकर 20.48 अरब डॉलर रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा एफडीआई सिंगापुर से आई इसके बाद मॉरीशस का नंबर रहा. 

पांच महीने बाद सितंबर में बढ़ा एफडीआई 

आंकड़ों के मुताबिक, विदेशों से होने वाला निवेश अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त में घटा. हालांकि, सितंबर में यह बढ़कर 4.08 अरब डॉलर हो गया. पिछले साल सितंबर में यह 2.97 अरब डॉलर था. कुल एफडीआई 15.5 प्रतिशत घटकर 32.9 अरब डॉलर रह गया है. अप्रैल-जून, 2022 में यह 38.94 अरब डॉलर था. 

केमन आइलैंड और सायप्रस भी टॉप-10 में शामिल 

टैक्स हैवन कहे जाने वाले देश केमन आइलैंड और सायप्रस भी भारत में एफडीआई करने वाले टॉप-10 देशों में शामिल रहे. आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में मॉरीशस, सायप्रस, अमरीका और केमन आइलैंड से होने वाले एफडीआई में गिरावट भी आई है. हालांकि, नीदरलैंड्स, जापान और जर्मनी से निवेश बढ़ा है. 

किस सेक्टर में कितना निवेश 

कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, टेलिकॉम, ऑटो, मेडिसिन, केमिकल और सेवा सेक्टर में कम फ्लो के कारण एफडीआई में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, निर्माण (बुनियादी ढांचा) गतिविधियों, निर्माण विकास और मेटालर्जिकल उद्योग में इस दौरान एफडीआई बढ़ा है. सर्विस सेक्टर में पहली छमाही में 3.8 अरब डॉलर का एफडीआई आया. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2.4 अरब डॉलर का निवेश हुआ.   

महाराष्ट्र में आया सबसे ज्यादा निवेश 

पहली छमाही के दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7.9 अरब डॉलर का एफडीआई निवेश हुआ, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 8 अरब डॉलर था. कर्नाटक में विदेशी निवेश घटकर 2.84 अरब डॉलर रह गया. गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, तमिलनाडु और हरियाणा में भी एफडीआई में गिरावट आई है. हालांकि, तेलंगाना, झारखंड और पश्चिम बंगाल में एफडीआई बढ़ा है. ग्लोबल स्तर पर एफडीआई 12 फीसदी कम होकर 1.3 ट्रिलियन डॉलर रह गया.

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: तीन दिन में 46 फीसदीी का बंपर रिटर्न, इस शेयर ने कर दिया झटपट मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget