एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: तीन दिन में 46 फीसदी का बंपर रिटर्न, इस शेयर ने कर दिया झटपट मालामाल

Multibagger Stock: यह अनजान सा शेयर 45 फीसदी से भी ज्यादा उछाल केवल 3 दिनों में दिखा चुका है और दलाल स्ट्रीट पर सुर्खियों में बना हुआ है. इसके निवेशकों को जबरदस्त फायदा बेहद कम समय में मिल चुका है. 

Multibagger Stock: शेयर बाजार में ऐसे-ऐसे शेयर भी हैं जिनके नाम भले ही आपने ना सुने हों लेकिन ये मल्टीबैगर रिटर्न देने में कामयाब होते रहते हैं. ऐसा ही एक शेयर है जो केवल 3 ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों को उनके इंवेस्टमेंट पर 45 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. आज भी ये शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी पर ट्रेड कर रहा है यानी लगातार 4 दिनों से इंवेस्टर्स को मालामाल कर रहा है.

कौन सा शेयर बना रहा है मालामाल

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार को 15 फीसदी उछाल के साथ 31.70 रुपये पर बंद हुआ था. यह इसका अधिकतम लेवल है. कंपनी का स्टॉक पिछले तीन सेशन में 46 फीसदी बढ़ चुका है. आज भी इसके शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं.

नॉन प्रमोटर वॉरंट को इक्विटी शेयर में तब्दील कर सकेंगे 

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज ने वॉरंट को इक्विटी शेयरों में तब्दील कर दिया है. कंपनी ने हाल ही में नॉन प्रमोटर कैटेगरी से संबंधित वॉरंटधारकों को प्रिफरेंशियल बेस पर इक्विटी शेयरों के आवंटन की घोषणा की थी. कंपनी ने इस फैसले की जानकारी शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज को भी दी. इसके बाद से ही कंपनी के शेयर लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं. कंपनी के बोर्ड ने फैसला लिया है कि नॉन प्रमोटर और पब्लिक कैटेगरी के निवेशक प्राथमिक आधार पर 28.50 लाख वॉरंट को इक्विटी शेयर में तब्दील कर सकेंगे.

मार्च में इसका शेयर 13 रुपये पर था

कंपनी को 75 फीसदी राशि प्रति वॉरंट 14.25 रुपये के हिसाब से मिल चुकी है. शेष 25 फीसदी का पेमेंट वॉरंट सब्सक्रिप्शन के दौरान आवंटियों द्वारा किया गया. इस घोषणा के बाद प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज का शेयर 15 फीसदी की उछाल हासिल कर 31.70 रुपये तक पहुंच चुका है. पिछले ट्रेडिंग सीजन के दौरान यह 27.64 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले तीन दिनों में इसमें 46 फीसदी का उछाल आया. शुक्रवार को कंपनी के शेयर की कीमत 21.7 रुपये थी. मार्च, 2023 में कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के अपने न्यूनतम स्तर 13.1 रुपये पर था.

कुछ निवेशकों के वॉरंट बाद में इक्विटी शेयरों में होंगे कन्वर्ट

जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग DMCC, हेल्दी बायोसाइंसेज, आकाश दीप त्यागो और महनेन्द्रा ओटवानी ने अपने वॉरंट्स को इक्विटी शेयरों में तब्दील किया था. हालांकि, कुछ और निवेशकों ने भी वॉरंट को इक्विटी शेयरों में बदलने की प्रक्रिया शुरू की है, जिन्हें कुछ समय बाद कन्वर्ट किया जाएगा. प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज 1980 में स्थापित हुई थी. यह कंपनी ट्रैक्टर और ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाती है. यह स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Jio Financial Services ने बॉन्ड के जरिए पैसा जुटाने की खबरों की बता दी सच्चाई, कंपनी ने क्या कहा-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नॉमिनी की मौत और अधूरे कागजात, ओडिशा बैंक मामले से सीखें कैसे सुरक्षित करें अपना जमा पैसा
नॉमिनी की मौत और अधूरे कागजात, ओडिशा बैंक मामले से सीखें कैसे सुरक्षित करें अपना जमा पैसा
12600 करोड़ की नेटवर्थ वाले सुंदर पिचाई ने बताई अपनी डाइट, गूगल चीफ को कहां से मिलता है प्रोटीन?
12600 करोड़ की नेटवर्थ वाले सुंदर पिचाई ने बताई अपनी डाइट, गूगल चीफ को कहां से मिलता है प्रोटीन?
पाकिस्तान में 'ब्लैकआउट' का डर! पश्चिम एशिया युद्ध के बीच तेल के लिए तड़पा पड़ोसी देश
पाकिस्तान में 'ब्लैकआउट' का डर! पश्चिम एशिया युद्ध के बीच तेल के लिए तड़पा पड़ोसी देश
नौकरी के लिए ये हैं भारत की बेस्ट कंपनियां, करियर ग्रोथ में सबको पछाड़ा, देखें लिंक्डइन की लिस्ट
नौकरी के लिए ये हैं भारत की बेस्ट कंपनियां, करियर ग्रोथ में सबको पछाड़ा, देखें लिंक्डइन की लिस्ट

वीडियोज

Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!
West Bengal Exit Poll 2026: Bengal Exit Poll में BJP के आंकड़ों ने चौंकाया | Assam | Mamata | TMC
अभिषेक मल्हान के लिए क्यों इंफ्लुएंसर पारुल सिंह ने बोला ‘Angry Young Man?’
Sansani: हिजबुल्लाह के सीक्रेट ठिकानों की अनदेखी पिक्चर ! | Crime News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
“मेरे बारे में फैसला सोनिया गांधी ही लेती हैं”, जानें क्यों कर्नाटक CM बहस के बीच खरगे ने कही ये बात
“मेरे बारे में फैसला सोनिया गांधी ही लेती हैं”, जानें क्यों कर्नाटक CM बहस के बीच खरगे ने कही ये बात
UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह सपा में होंगे शामिल? अखिलेश यादव बोले- अगर मैं सच कहूं तो...
UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह सपा में होंगे शामिल? अखिलेश यादव बोले- अगर मैं सच कहूं तो...
West Bengal Exit Poll 2026 Live: काउंटिंग को लेकर एक्टिव मोड में बीजेपी, चुनाव नतीजों से 2 दिन पहले कोलकाता में बुलाई बड़ी बैठक
Bengal Exit Poll 2026 Live: काउंटिंग को लेकर एक्टिव मोड में बीजेपी, चुनाव नतीजों से 2 दिन पहले कोलकाता में बुलाई बड़ी बैठक
राघव चड्ढा की BJP में एंट्री प्रियंका चोपड़ा ने कराई? नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का दावा- परिणीति चोपड़ा के लिए किया
प्रियंका चोपड़ा ने कराई है राघव चड्ढा की बीजेपी में एंट्री? नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का दावा
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
Exit Polls: कैसे होता है एग्जिट पोल और इसे कराने में कितना आता है खर्च? एक क्लिक में जानिए सबकुछ
कैसे होता है एग्जिट पोल और इसे कराने में कितना आता है खर्च? एक क्लिक में जानिए सबकुछ
eSIM से भर गया मन, फिजिकल सिम छोड़ने को तैयार नहीं हैं लोग, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
eSIM से भर गया मन, फिजिकल सिम छोड़ने को तैयार नहीं हैं लोग, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Embed widget