एक्सप्लोरर

Duplicate e-Shram Card: जमकर बनाएं जा रहे हैं फर्जी ई-श्रम कार्ड, पकड़े जाने पर हो सकती है सख्त सजा

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड बनवाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि इस कार्ड को बनाते हुए आपको किसी तरह के पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है. किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने जरूरी डॉक्यूमेंट ना दें.

Fake e-Shram Card Registration: भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी हुई है. ऐसे में इन कामगारों को कई बार बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन सभी परेशानियों को देखते हुए साल 2021 में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने एक बेहद खास योजना की शुरुआत की. इस योजना का नाम है ई-श्रम कार्ड (e-shram card) योजना. इस योजना की शुरुआत सरकार ने मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए चलाई जाती है.

साल 2021 में सरकार ने इस योजना के सही क्रियावान के लिए ई-श्रम पोर्टल (e-shram card) की शुरुआत की थी. देश के श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) ने जानकारी दी है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ई-श्रम योजना (E-Shram Scheme) से अब तक 23 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगार अपना रजिस्ट्रेशन (e-shram card Registration) इस योजना का लाभ उठाने के लिए करा लिया है.

इस योजना के लाभ को देखते हुए फ्रॉड करने वाले लोग भी काफी एक्टिव हो गए हैं. वह फर्जी ई श्रम कार्ड (Fake e-shram card) बनाकर लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे में मामले रोशनी में आए हैं जिसमें जालसाजों ने लोगों के साथ  फर्जी ई श्रम कार्ड बनाकर फ्रॉड (Fraud) किया है. ऐसे में लोगों को इस तरह के समूहों और लोगों से खास सतर्कता बरतने की जरूरत है. आपको बता दें कि नकली ई-श्रम कार्ड बनाना कानूनी अपराध है. ऐसा करने वाले को जेल तक हो सकती है. इसके साथ ही उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा.

इस तरह जालसाजों से रहे सतर्क-
आज भी भारत के ग्रामीण इलाकों में बहुत से लोग कम पढ़े लिखे हैं. इसका फायदा इस तरह के जालसाज लोग आसानी से उठा सकते हैं. यह जालसाज लोग फर्जी अधिकारी (Fake Officer) बनकर किसी भी गांव में प्रवेश कर जाते हैं और फिर वो  ई-श्रम कार्ड बनाने का नाटक करके लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार बेहद सख्त है. फर्जी ई-श्रम कार्ड बनाने वाले पर मुकदमा भी दर्ज हो सकता है. इसके साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.  

ये भी पढ़ें: Car Loan Tips: कार खरीदने के लिए लोन लेते वक्त इस एक बात पर जरूर दें ध्यान, फायदे में रहेंगे

ई-श्रम कार्ड बनवाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि इस कार्ड को बनाते हुए आपको किसी तरह के पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है. इसके साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने जरूरी डॉक्यूमेंट (Important Document) ना दें. वह इसका गलत फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ ही यह ई-श्रम कार्ड बनाने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है. इसे आप ऑनलाइन भी (Online Registration of e-Shram Card) बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको ई-श्रम की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website of e-Shram Card) eshram.gov.in पर जाना होगा.

ये भी पढ़ें: Personal Loan: आपको चाहिए पर्सनल लोन तो इस तरह आधार और पैन कार्ड की लें मदद

ई-श्रम कार्ड के ये हैं फायदे (Benefits of e-Shram Card)-
इस ई-श्रम कार्ड से मजदूरों और कामगारों को कई तरह के लाभ मिलते हैं. यह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) के तहत 2 लाख रुपये तक का बीमा का कवर मिलेगा. इसमें किसी कामगार को प्रीमियम (Insurance Premium) देने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा किसी हादसे में कामगार की मौत या विकलांगता पर 2 लाख और 1 लाख रुपये की सहायता मिलेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
Retail Inflation: सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget