एक्सप्लोरर

इस वजह से घट रही है पैसेंजर वहीकल्स की बिक्री, साल दर साल आधार पर रिटेल सेल में 10 फीसदी की गिरावट- FADA 

Passenger Vehicle Sale Decline in India: साल दर साल आधार पर देश के पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. FADA ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.

Passenger Vehicle Sale Decline: सेमीकंडक्टर चिप की किल्लत के कारण ऑटोमोबाइल कंपनियों का उत्पादन प्रभावित रहने से यात्री वाहनों की रिटेल बिक्री जनवरी, 2022 में सालाना आधार पर दस फीसदी घाट गई. ऑटोमोबाइल डीलर्स के निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी. द फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, जनवरी में 2022 में यात्री वाहनों की रिटेल बिक्री 10.12 फीसदी घटकर 2,58,329 यूनिट की रह गई, जो जनवरी 2021 में 2,87,424 यूनिट की थी.

FADA प्रेसिडेंट का क्या है कहना
फाडा अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘‘अच्छी मांग के बावजूद यात्री वाहनों को सेमीकंडक्टर की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. इसके कारण सभी कारों की सूची को बनाये रखना मुश्किल हो रहा है.’’

टू-व्हीलर्स की बिक्री भी घटी
फाडा ने कहा कि दोपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने 13.44 फीसदी घटकर 10,17,785 यूनिट रह गई, जो जनवरी 2021 में 11,75,832 यूनिट की थी. गुलाटी ने कहा कि कीमतों में वृद्धि और ओमीक्रोन लहर के साथ ग्रामीण संकट के कारण दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आई है. इसके अलावा ट्रैक्टर की बिक्री पिछले महीने 55,421 यूनिट रही, जो जनवरी 2021 में 61,485 इकाइयों की बिक्री की तुलना में 9.86 फीसदी कम है. 

कमर्शियल व्हीकल्स की बढ़ी बिक्री
फाडा ने कहा कि हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 20.52 फीसदी की वृद्धि के साथ 67,763 यूनिट पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 56,227 यूनिट थी. फाडा के अनुसार, जनवरी 2022 में तिपहिया की रिटेल बिक्री भी 29.8 फीसदी बढ़कर 40,449 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले 31,162 यूनिट थी. गुलाटी ने कहा कि कोरोना वायरस के नए संस्करण ओमीक्रोन का प्रकोप कमजोर होने के साथ, रिटेल बिक्री में भी धीरे-धीरे सुधार होता जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Live Update: सेंसेक्स 800 अंक टूटकर 57850 के नीचे, Nifty 17300 के नीचे फिसला

TDS Check: इस तरह खुद चेक कर सकते हैं अपना TDS डिडक्शन, यहां है स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget